-पश्चिमी देशों में मुद्रास्फीति अभूतपूर्व दर से बढ़ी
गुवाहाटी। कोविड के साथ-साथ यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध से भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमतों में वृद्धि हुई है। अमेरिका, इंग्लैंड, जापान आदि में यूक्रेन रूस के युद्ध के के चलते पिछले 30 वर्षों में जो नहीं हुआ, उससे भी अधिक सभी स्तरों के सामानों की कीमतों में वृद्धि हुई है। पश्चिमी देशों में मुद्रास्फीति अभूतपूर्व दर से बढ़ी है, इसके बजाय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत की मुद्रास्फीति को 6 प्रतिशत से अधिक नहीं होने दिया है। 2004 से 2014 तक कांग्रेस के शासन के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमत में तीन बार वृद्धि हुई लेकिन भाजपा के नौ साल के शासन के दौरान, उतनी मूल्य वृद्धि नहीं हुई है।
नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पहले से कहीं अधिक सीटें मिलेंगी। सिन्हा ने कहा कि वह यह कहने के लिए ज्योतिषी नहीं हैं कि उन्हें कितनी सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने नरेन्द्र मोदी सरकार को विश्वास में लिया है, क्योंकि भाजपा गरीब लोगों के लिए काम कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने संवाददाता सम्मेलन में यह आंकड़ा भी पेश किया कि केंद्र सरकार की तुलना में राज्य सरकार ने कितने लाभार्थियों के लिए किन-किन योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अवैध विदेशियों के मुद्दे को मुख्य मुद्दे के रूप में लिया था लेकिन इस मामले में जटिलताएं थीं। उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के जीवन स्तर पर में किये गये सुधार पर भी प्रकाश डाला।
इस मौके पर तेजपुर के सांसद पल्लव लोचन दास, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत दत्त समेत अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।