रांची। भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद डी राजा, राष्ट्रीय सचिव के नारायणा, नागेंद्र नाथ ओखा और भाई चंद्र कांगो शनिवार को रांची पहुंचे। सभी नेताओं का भाकपा राज्य कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने झारखंड के पारंपरिक अंग वस्त्र देकर डी राजा सहित अन्य नेताओं को सम्मानित किया।
मौके पर डी राजा ने कहा कि हमें एकजुट होकर देश में काबिज जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लेना होगा। इसके लिए एक एक कार्यकर्ता आज से ही इस अभियान में लग जाए। इसके बाद धरती आबा बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर डी राजा ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि बिरसा के विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसके बाद सभी नेता रामगढ़ के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर इम्तियाज अहमद खान, सुरेंद्र दीक्षित सीमा, रामजी सिंह धरमवीर सिंह, महेंद्र पाठक सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।