Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड आज उज्जैन में महाकाल के करेंगे दर्शन, इंदौर का कचरा प्रबंधन भी देखेंगे
    देश

    नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड आज उज्जैन में महाकाल के करेंगे दर्शन, इंदौर का कचरा प्रबंधन भी देखेंगे

    adminBy adminJune 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ आज (शुक्रवार) मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनके साथ नेपाल के मंत्रियों का दल भी आ रहा है। प्रचंड आज उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का कचरा प्रबंधन देखेंगे।

    नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ सुबह 10.25 बजे इंदौर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन रवाना होंगे। वहां से दर्शन करने के बाद इंदौर आएंगे और राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ बैठक करेंगे। शाम करीब पौने पांच बजे देवगुराड़िया के सालिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस कचरा प्रबंधन) प्लांट का भ्रमण करेंगे।

    प्रचंड के साथ उनकी बेटी गंगा दहल, नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सोद, वित्तमंत्री डॉ. प्रकाश शरन महत, ऊर्जा जल संसाधनमंत्री शक्ति बहादुर बासनेत, भौतिक व परिवहनमंत्री प्रकाश ज्वाला, वाणिज्य एवं आपूर्तिमंत्री रमेश रिजल, प्रधानमंत्री के सलाहकार हरिबोल प्रसाद, मुख्य सचिव शंकरदास बैरागी और नेपाल के विदेश सचिव भरतराज पौड्याल भी इंदौर आएंगे।

    प्लांट भ्रमण के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री वेस्ट से बनाई गई परी नाम की मूर्ति के पास बैठकर जलपान भी करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इंदौर के होटल मैरियट में आज रात्रि भोज दिया जाएगा। इसमें नेपाल के प्रधानमंत्री, उनके मंत्री व प्रतिनिधि शामिल होंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री और उनके मंत्री अगले दिन शनिवार को सुपर कॉरिडोर पर टीसीएस और इंफोसिस इकोनामिक जोन का भ्रमण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1ः15 बजे विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंदेश झिंगन ने बेंगलुरू एफसी छोड़ा, नौशाद मूसा नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी से जुड़े
    Next Article पाकिस्तान में कराची से मशहूर वकील जिब्रान नासिर का अपहरण
    admin

      Related Posts

      मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

      July 27, 2025

      गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम

      July 27, 2025

      छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version