Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»विपक्षी पार्टियों ने 70 वर्षों तक धारा 370 को गोद में बिठा कर रखा : अमित शाह
    राजनीति

    विपक्षी पार्टियों ने 70 वर्षों तक धारा 370 को गोद में बिठा कर रखा : अमित शाह

    adminBy adminJune 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि इन्होंने धारा 370 को 70 वर्षों तक गोद में बिठा कर रखा। कांग्रेस, जदयू और राजद सभी लोग धारा 370 को लगाकर बच्चों की तरह गोदी में खिलाते थे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेन्द्र मोदी ने 05 अगस्त, 2019 को धारा 370 को उखाड़ कर फेंक दिया।

    शाह लखीसराय के गांधी मैदान में गुरुवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पलटूराम नीतीश बाबू कहते हैं कि 9 साल में क्या किया? नीतीश बाबू जिनके कारण आप मुख्यमंत्री बने, जिनके साथ इतना साल बैठे कुछ तो लिहाज करो। नीतीश बाबू आप सुनना चाहते हो तो पूरा हिसाब देने आया हूं।

    अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंच रहा है। मोदी सरकार ने 18 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में डालने का काम किया। मुंगेर में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज बनाने का काम भी नरेन्द मोदी ने ही किया। इसके साथ रोडवेज के लिए 3 लाख करोड़ के 13 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे नरेन्द मोदी ने दिए हैं। केंद्र सरकार ने बिहार में 3 हजार 400 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाएं लागू की। 230 किलोमीटर लंबा असम-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हुआ। बिहार में अलग-अलग योजनाओं में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 175 करोड़ की लागत से सड़क बनाया। रेलवे में 13 हजार 400 करोड़ से पटना में मेट्रो का काम शुरू किया।

    अमित शाह ने कहा कि नरेन्द मोदी ने समग्र देश में ढेर सारे इंफ्रास्ट्रक्चर के काम किए हैं। बिहार को विकास कार्यों से मोदी सरकार ने पाट दिया है। इनमें मुंगेर से बेगूसराय तक रेल सड़क को डबल करने का काम हो या फिर पुल के निर्माण का काम नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ही किया।

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह की रैली से 2024 में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की राजनीति खत्म हो जाएगी। इस रैली का असर पूरे 40 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा। अमित शाह की हुंकार बिहार में नीतीश के खात्मे का संकेत होगी।

    उल्लेखनीय है कि तय कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह आज 1:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। फिर हेलीकॉप्टर से लखीसराय के लिए रवाना हुए। तकरीबन 2:00 बजे लखीसराय पहुंचने के बाद उन्होंने यहां के अशोक धाम में 40 मिनट तक पूजा-अर्चना किया। फिर 3:00 बजे उनकी जनसभा हुई। जनसभा के बाद 4:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। अमित शाह शाम 6:00 बजे पटना से विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर भाजपा ने साधा निशाना, बताया गैरजिम्मेदाराना कदम
    Next Article स्वीडन में मस्जिद के बाहर कुरान जलाकर प्रदर्शन करने की पुलिस ने दी मंजूरी
    admin

      Related Posts

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025

      अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा

      June 3, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version