Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»स्वीडन में मस्जिद के बाहर कुरान जलाकर प्रदर्शन करने की पुलिस ने दी मंजूरी
    विदेश

    स्वीडन में मस्जिद के बाहर कुरान जलाकर प्रदर्शन करने की पुलिस ने दी मंजूरी

    adminBy adminJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्टॉकहोम। स्वीडन पुलिस ने कुरान जलाने और विरोध प्रदर्शन करने की एक व्यक्ति को अनुमति दे दी है। उक्त व्यक्ति ने आवेदन कर सेंट्रल स्टॉकहोम में मुख्य मस्जिद के पास कुरान जलाने की योजना का ब्योरा देकर अनुमति मांगी थी। इस मामले का विरोध शुरू होने के साथ भारी बवाल होने की आशंका जताई जा रही है। यह प्रदर्शन ईद-उल-अजहा के अवसर पर किया जा रहा है। इससे पहले भी स्वीडन में कुरान जलाने की घटना हो चुकी है। इसी के चलते स्वीडन की नाटो की सदस्यता भी रूक गई थी। इसके बावजूद स्वीडन अभिव्यक्ति की आजादी और धार्मिक स्वतंत्रता की दलील दे रहा है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अनुमति उस व्यक्ति को दी गई है, जिसने पहले भी स्वीडिश राजधानी में इराक के दूतावास के बाहर कुरान जलाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन, तब स्वीडिश पुलिस ने उसकी अनुमति को अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद उस व्यक्ति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस को मजबूरन विरोध प्रदर्शन की अनुमति देनी पड़ी है।

    अगर निर्धारित कार्यक्रम सेंट्रल स्टॉकहोम में सोडरमल द्वीप पर मुख्य मस्जिद के बाहर होता है, तो यह स्वीडन में अपनी तरह का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन होगा। इससे पहले डेनिश-स्वीडिश अतिवादियों ने जनवरी में स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास के पास कुरान की अनुवादित प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके विरोध में तुर्की समेत कई मुस्लिम देशों में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसी के विरोध में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में प्रवेश के लिए स्वीडन की बोली का समर्थन करने से इनकार कर दिया था।

    स्वीडिश पुलिस ने कई मौकों पर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कुरान जलाने की अनुमति देने से इनकार किया है, लेकिन उनके फैसले को अदालतों ने खारिज कर दिया है। कोर्ट का तर्क है कि सार्वजनिक समारोहों और प्रदर्शनों को अनुमति दी जानी चाहिए, जब तक कि वे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा न हों।

    रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉकहोम पुलिस ने बुधवार को नियोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए देश के अन्य हिस्सों से अतिरिक्त सैन्य बल बुलाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्षी पार्टियों ने 70 वर्षों तक धारा 370 को गोद में बिठा कर रखा : अमित शाह
    Next Article यूक्रेन के क्रामातोर्स्क में रेस्तरां पर रूसी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version