नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

भारत की राष्ट्रपति मुर्मू के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा; “राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित होने पर बधाई। सूरीनाम की सरकार और लोगों का यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।”

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version