रांची। झारखंड सरकार ने राजीव रंजन प्रसाद को गो सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया है। साथ ही आयोग का उपाध्यक्ष राजू गिरी को बनाया गया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड गो सेवा आयोग अधिनियम 2005 की धारा 3 का प्रयोग करते हुए झारखंड सरकार ने राजीव रंजन प्रसाद को आयोग का अध्यक्ष तथा राजू गिरी को उपाध्यक्ष के रूप में अगले आदेश तक के लिए मनोनीत किया है।
उल्लेखनीय है कि राजीव रंजन प्रसाद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं।