Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत का कद बहुत ऊंचा हुआ : राजनाथ सिंह
    Breaking News

    नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत का कद बहुत ऊंचा हुआ : राजनाथ सिंह

    azad sipahiBy azad sipahiJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद बहुत ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 में जहां भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर था, वहीं आज नौ साल के नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल है।

    वे शनिवार को बिहार में रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि तकनीक के कारण देश का डंका दुनिया में बज रहा है। देश अमृतकाल के दौर से गुजर रहा है। 2027 आते-आते भारत दुनिया के विकसित देश में खड़ा हो जाएगा। अब दुनिया के लोग भी इंडिया नहीं भारत कहने लगे हैं।

    राजनाथ सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि आपकी उपलब्धि में माता-पिता, मित्र व समाज के सभी लोगों का योगदान है। योग्यता के इस शिखर तक पहुंचाने में शिक्षकों के योगदान को नहीं भूलना। शिक्षा से ज्ञान एवं दीक्षा से संस्कार की प्राप्ति होती है। संस्कार के बिना शिक्षा का महत्व नहीं है। संस्कार विहीन को देश कभी सहन नहीं करता। ज्ञान के साथ संस्कार का होना जरूरी है। उपाधि लेने वाले छात्रों से कहा कि पढ़कर अहंकार में नहीं जीना चाहिए। जिन शिक्षकों को बदौलत आप सबको उपलब्धि मिली हैं उन सबको नमन है।

    दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के 729 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। समारोह में मंगला देवी मेमोरियल गोल्ड मेडल 11 छात्रों को, देव नारायण सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल 17 छात्रों को एवं डॉ दरबारी सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल एक छात्र को प्रदान किया गया।

    बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राएं देश का नाम रोशन करें, यही शुभकामना है। 15 लाख बच्चे मैट्रिक पास करते हैं लेकिन मात्र 6 लाख छात्र ही इंटर की पढ़ाई करते हैं। कुछ बाहर प्रदेश में पढ़ने जाते हैं, तो कुछ पढ़ाई छोड़ देते हैं। बिहार हमेशा टॉप पर रहा है। इसके बावजूद शिक्षा व्यवस्था में बेहतर सुधार के लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए।

    समारोह में बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा, गोपाल नारायण सिंह विश्व विद्यालय के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह समेत अन्य अतिथि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बनाया राकांपा का कार्यकारी अध्यक्ष
    Next Article प्रधानमंत्री ने भारतीय निशानेबाजों को आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में प्रदर्शन के लिए बधाई दी
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version