Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बनाया राकांपा का कार्यकारी अध्यक्ष
    Breaking News

    शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बनाया राकांपा का कार्यकारी अध्यक्ष

    azad sipahiBy azad sipahiJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को अपनी पुत्री सुप्रिया सुले और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। शरद पवार ने कहा कि इन दोनों को अलग-राज्यों की जिम्मेदारी दी जा रही है।

    शरद पवार ने राकांपा की स्थापना के 25वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा राज्य की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रफुल्ल पटेल को मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में शरद पवार ने सांसद सुनील तटकरे और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सुनील तटकरे को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कृषि, अल्पसंख्यक मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र आव्हाड को बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

    शरद पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और अपने भतीजे अजित पवार को कोई जिम्मेदारी नहीं दी है। इस घोषणा के वक्त अजित पवार दिल्ली में हो रही बैठक में मौजूद थे। इसे लेकर राजनीतिक हलके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

    शरद पवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें 24 साल तक राकांपा अध्यक्ष पद के माध्यम से जनता की सेवा करने का मौका मिला। अब आगे की आपकी जिम्मेदारी है। सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। शरद पवार ने अपील की कि राकांपा कार्यकर्ता जमकर काम करें।

    उल्लेखनीय है कि शरद पवार ने दो मई को चेंबूर में एक सभा में चेतावनी देते हुए कहा था कि रोटी पलटने का समय आ गया है। अगर इसे समय पर नहीं पलटा गया तो नुकसान हो सकता है। इसके बाद शरद पवार ने मुंबई में आयोजित अपनी पुस्तक के विमोचन समारोह में अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उस समय पार्टी नेताओं की मान-मनव्वल के बाद शरद पवार ने राकांपा अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया था, लेकिन पार्टी में कार्याध्यक्ष पद की जरूरत का संकेत दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने बाथरूम और बेडरूम तक में छुपाए थे गुप्त दस्तावेज, 37 आरोप हुए सार्वजनिक
    Next Article नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत का कद बहुत ऊंचा हुआ : राजनाथ सिंह
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version