Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित, शाहिन अफरीदी की वापसी
    स्पोर्ट्स

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित, शाहिन अफरीदी की वापसी

    adminBy adminJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार जुलाई 2022 में श्रीलंका के खिलाफ सबसे लंबे प्रारूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था, उसी टेस्ट मैच के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी।

    पाकिस्तान ने टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा और ऑलराउंडर आमिर जमाल को भी शामिल किया है। टीम का नेतृत्व बाबर आजम करेंगे।

    पीसीबी द्वारा जारी एक बयान में, शाहीन ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी पर कहा: “मैं एक साल बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने टेस्ट क्रिकेट को बहुत मिस किया और मेरे लिए इस फॉर्मेट से दूर रहना मुश्किल था।”

    शाहीन ने कहा, “श्रीलंका में लगी चोट के कारण पूरे घरेलू सत्र में नहीं खेल पाने के बाद मैं उसी देश में प्रभावी वापसी करने और टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा करने के लिए उत्सुक हूं।”

    शाहीन के नाम अभी 25 टेस्ट में 24.86 की औसत से 99 विकेट हैं।

    पाकिस्तानी टीम 9 जुलाई को अपने निर्धारित प्रस्थान से पहले की तैयारियों के लिए 3 जुलाई को कराची में इकट्ठा होगी, दौरे के कार्यक्रम की जल्द ही घोषणा होने की उम्मीद है। दो टेस्ट मैच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 चक्र का हिस्सा हैं।

    पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान और विकेटकीपर), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा , सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleढाका टेस्ट : बांग्लादेश ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को दी 546 रनों से करारी शिकस्त
    Next Article 2024 में राम मंदिर ही होगा भाजपा का सबसे बड़ा चुनावी हथियार
    admin

      Related Posts

      दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम

      July 4, 2025

      महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया

      July 4, 2025

      किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version