Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत-नेपाल में सात करार पर हस्ताक्षर, प्रधानमंत्री मोदी बोले रिश्तों को हिमालय जितना ऊंचा ले जायेंगे
    देश

    भारत-नेपाल में सात करार पर हस्ताक्षर, प्रधानमंत्री मोदी बोले रिश्तों को हिमालय जितना ऊंचा ले जायेंगे

    adminBy adminJune 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत और नेपाल ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के संबंधों को ‘हिट’ बताया और कहा कि हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से गुरुवार को मुलाकात की। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

    दोनों नेताओं की उपस्थिति में भारत और नेपाल के बीच समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच विभिन्न परियोजनाओं के ग्राउंडब्रेकिंग व उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इससे सीमा पार कनेक्टिविटी तथा लोगों, वस्तुओं और ऊर्जा की आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा। इसमें रेलवे लाइन के कुर्था-बिजलपुरा खंड को सौंपना, बथनाहा (भारत) से नेपाल सीमा शुल्क यार्ड तक एक भारतीय रेलवे कार्गो ट्रेन का उद्घाटन, नेपालगंज (नेपाल) और रूपईडीहा (भारत) में आईसीपी का उद्घाटन, भैरहवा (नेपाल) और सोनौली (भारत) में आईसीपी का ग्राउंडब्रेकिंग समारोह, मोतिहारी-अमलेखगंज पेट्रोलियम पाइपलाइन के तहत दूसरे चरण की सुविधाओं का ग्राउंडब्रेकिंग समारोह शामिल हैं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों देश सीमा और अन्य सभी मुद्दों का समाधान करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक, धार्मिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए रामायण सर्किट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तेजी लाई जाएगी। हम भारत और नेपाल के बीच ऐसे जुड़ाव को विकसित करेंगे कि हमारे बीच की सीमाओं को बाधा नहीं बनने देंगे। दोनों देशों के बीच एक दीर्घकालिक बिजली व्यापार समझौता हुआ है। इससे अगले 10 सालों में भारत नेपाल से 10 हजार मेगावाट बिजली आयात करेगा।

    उन्होंने कहा कि नौ साल पहले उन्होंने दोनों देशों के बीच ‘हिट’ का फारमुला दिया था। इसका अर्थ है एच: हाईवे, आई: आई वे और टी: ट्रांसवे है। आज नेपाल के पीएम और मैंने अपनी साझेदारी को भविष्य में सुपरहिट बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। ट्रांजिट समझौतों पर आज हस्ताक्षर किए गए हैं। हमने भौतिक संपर्क बढ़ाने के लिए नए रेल संपर्क स्थापित किए हैं। भारत और नेपाल के बीच आज दीर्घकालिक विद्युत व्यापार समझौता हुआ है। इससे हमारे देशों के बिजली क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध बहुत पुराने और मजबूत हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच वित्तीय संपर्क को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे नेपाल से भारत आने वाले पर्यटकों, मरीजों, शिक्षार्थियों को लाभ मिलेगा। दोनों देशों के बीच तेल पाइपलाइन को विस्तार दिया जा रहा है। एक नई पाइपलाइन भी प्रस्तावित की गई है।प्रधानमंत्री ने प्रचंड़ को उनकी आगामी उज्जैन और इंदौर यात्रा के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

    दूसरी ओर नेपाली प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत-नेपाल संबंधों में हुई प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी चौथी यात्रा है। हमने अपने संबंधों को मजबूत करने को लेकर आज चर्चा की है। इसमें व्यापार, संपर्क और अन्य जुड़ाव शामिल हैं। साथ ही उन्होंने भारत के सहयोग से नेपाल को बांग्लादेश तक बिजली निर्यात करने की सुविधा प्रदान किए जाने का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। उन्हें उम्मीद है कि वहां के कृषि उत्पादों को भारत के बाजारों में आसान पहुंच मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीडीपी आंकड़ों ने खोली ‘नफरत के बाजार’ के झूठ की पोल – रविशंकर प्रसाद
    Next Article ग्लोबल लीडर नरेन्द्र मोदी देश चला रहे हैं सेवा के भाव और सरोकार से : गिरिराज सिंह
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version