रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य राज्यपाल और विपक्षी दल भाजपा जमकर निशाना साधा। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। हर सप्ताह केंद्रीय मंत्री झारखंड राज्य पहुंच रहे है। और 9 साल मोदी बेमिसाल की रट लगा रहे है। वहीं राज्यपाल भी राज्य के कुछ हिस्सों में दौरा कर रहे है लेकिन वे सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र जनता के समक्ष कर रहे है। वहीं राज्य सरकार की योजनाओं पर क्यों नहीं बोलते। उक्त बातें श्री भट्टाचार्य बुधवार को झामुमो केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से कही। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि हम चाहेंगे कि साल 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूदा राज्यपाल के सामने ही अपना शपथ ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश कहते है कि स्पीकर को बर्खास्त करें। क्या विधानसभा स्पीकर फोर्थ ग्रेड के कर्मचारी हैं। 27 जून को भाजपा नेता राज्यपाल को कोल्हान का दौरा के लिए टास्क देने राजभवन गये थे। भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य ने गति पकड़ी ही है कि भाजपा खोलपाल करने में लग गयी है। हमें जवाब भी देने आता है। 27 जून को पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन हुआ लेकिन इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रण तक नहीं मिला। यह एक गंभीर मामला है। आखिर भाजपा के नेता अपने राज्यपाल से क्या संदेश देना चाहते है। अगर वे फेडरेशन सिस्टम को नहीं मानते है तो बोल दें। भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा हमारी सरकार के पहल से गड़बड़ा गयी हैं। आज साढ़े तीन साल हो गए। विधानसभा के निर्वाचन के पश्चात अबतक कोई अच्छा नेता नहीं चुन पा रहा है। जिसके कारण उसे बाहर से भाड़े पर आदमी लाना पड़ता है। सीपी सिंह प्रदेश भाजपा में सबसे अनुभवी नेता है फिर पार्टी उन्हें नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाती है। भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी सरकार का प्राथमिकता सरकारी नौकरी देने की है और इसका एक सिलसिला चल पड़ा है। बहुत जल्द और भी नियुक्तियां आपको देखने को मिलेगा।
राज्यपाल सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते है राज्य सरकार की योजनाओं पर नहीं बोलते: सुप्रियो भट्टाचार्य
Previous Articleअमेरिका के दस हजार एच-1बी वीजा धारक कनाडा में कर सकेंगे नौकरी
Related Posts
Add A Comment