Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में तजिंदरपाल, श्रीशंकर का रहा जलवा
    स्पोर्ट्स

    नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में तजिंदरपाल, श्रीशंकर का रहा जलवा

    adminBy adminJune 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर। नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप जो कि आगामी एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाईंग इवेंट भी है, में शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर और लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर के नेतृत्व में देश के एलीट एथलीटों ने शीर्ष स्तर का प्रदर्शन किया।

    यहां गर्म और उमस भरी परिस्थितियों के बावजूद, 70 से अधिक एथलीटों ने अपने-अपने इवेंट्स के क्वालीफाइंग मार्क्स को पार कर लिया, जो एशियाई खेलों के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा निर्धारित किए गए थे।

    अब यह एएफआई चयन समिति पर निर्भर है कि वह भारतीय एथलेटिक्स टीम का चयन करे। एएफआई चयन करते वक्त फेडरेशन कप सहित वर्ष में पहले आयोजित कार्यक्रमों के प्रदर्शन को भी ध्यान में रखेगी।

    एक देश प्रति इवेंट में केवल दो एथलीट भेज सकता है और भारत के लिए कई इवेंट्स में दो से अधिक एथलीटों ने एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मार्क को पार किया है।

    एएफआई ने भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और 3000 मीटर स्टीपलचेज़र अविनाश साबले को छोड़कर सभी एथलीटों के लिए चैंपियनशिप में भाग लेना अनिवार्य कर दिया था।

    पंजाब के तजिंदरपाल ने अंतिम दिन 7.260 किलोग्राम की लोहे की गेंद को 21.77 मीटर की दूरी पर फेंककर अपने पिछले एशियाई रिकॉर्ड 21.10 मीटर से बेहतर प्रदर्शन किया। उनके शीर्ष प्रदर्शन ने उन्हें एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप के टिकट दिलाए। उन्हें चैंपियनशिप का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट घोषित किया गया।

    केरल के श्रीशंकर ने क्वालीफाइंग दौर में अपने पहले और एकमात्र प्रयास में 8.41 मीटर की छलांग लगाई, जो जेसविन एल्ड्रिन के 8.42 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से 1 सेमी कम था। पुरुषों की अंक तालिका में भी तमिलनाडु शीर्ष पर रहा, जबकि महिलाओं की तालिका में उत्तर प्रदेश ने बाजी मारी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशेज श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त, पहले टेस्ट में इंग्लैंड को दो विकेट से हराया
    Next Article वीरेंद्र सहवाग, प्रज्ञान ओझा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    admin

      Related Posts

      भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 13 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज

      July 23, 2025

      2027 रग्बी वर्ल्ड कप: एशिया/अफ्रीका प्ले-ऑफ की मेजबानी करेगा युगांडा

      July 23, 2025

      अंडर-19 यूथ टेस्ट: रेव और एकांश ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी

      July 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी
      • स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
      • उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
      • सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version