-मुख्यमंत्री धामी का उत्तरकाशी में हुआ भव्य स्वागत
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने दो दिवसीय भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने उत्तरकाशी में विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर कई विभागों के 136.99 करोड़ लागत की 54 योजनाओं का लोकार्पण और 210.11 करोड़ की लागत की 56 योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेककर प्रदेश के खुशहाली का आशीर्वाद लिया। त्रिशूल डमरू और बाघम्बरी अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत और सम्मान में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोरम प्रस्तुति दी।