Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विश्व का सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू
    Breaking News

    विश्व का सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

    azad sipahiBy azad sipahiJune 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – 3.76 लाख वर्गफुट में होगा निर्माण, 270 फीट ऊंचा होगा मुख्य शिखर

    पूर्वी चंपारण।बिहार के पूर्वी चंपारण जिला स्थित केसरिया-चकिया पथ पर कैथवलिया बहुआरा में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य मंगलवार 20 जून से शुरू हो गया। पटना महावीर मंदिर न्यास समिति के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल ने विधि विधान के साथ पूजा कर खुदाई के साथ निर्माण कार्य को शुरू करते कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर यह कार्य शुरू किया जा रहा है। वर्ष 2025 के आखिर तक विराट रामायण मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना सावन में की जाएगी। मंदिर के कुल 12 शिखरों की साज-सज्जा में और दो वर्ष लगेंगे।

    उन्होने बताया कि प्रभु श्रीराम जब शादी के लिए अयोध्या से जनकपुर जा रहे थे,तब उनकी बारात यहां रूकी थी,इसलिए ही इस स्थल का चयन कर इसका नाम जानकी नगर रखा गया है।कहा,कि विराट रामायण मंदिर तीन मंजिला होगा। मंदिर के प्रवेश द्धार पर प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश विराजमान होगे।जिसके बाद काले ग्रेनाइट की चट्टान से बने विशाल शिवलिंग होंगे। जिसे महाबलिपुरम में 250 टन वजन के ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर की चट्टान को तराशकर मुख्य शिवलिंग के साथ सहस्रलिंगम का स्वरूप दिया जा रहा है।

    उन्होने बताया कि ऐतिहासिक प्रमाणो के अनुसार आठवीं शताब्दी के बाद सहस्रलिंगम का निर्माण भारत में नहीं हुआ है। शिवलिंग का वजन 210 टन, ऊंचाई 33 फीट और गोलाई 33 फीट होगी। मन्दिर का क्षेत्रफल 3.67 लाख वर्गफुट होगा। सबसे ऊंचा शिखर 270 फीट का होगा।दुसरा शिखर 198 फीट का होगा। जबकि 180 फीट के अन्य चार शिखर के साथ 135 फीट का एक और शिखर और 108 फीट ऊंचाई के 5 शिखर का निर्माण होंगा। विराट रामायण मंदिर की लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट है।

    आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि यह मंदिर अयोध्या में बन रहे रामलला मन्दिर की लंबाई 360 फीट और चौड़ाई 235 फीट और सबसे ऊंचा शिखर 135 फीट से ज्यादा होगी।विराट रामायण मन्दिर में शैव और वैष्णव देवी-देवताओं के कुल 22 मन्दिरो के साथ कई आश्रम, गुरुकुल और धर्मशाला का भी निर्माण होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशियाई ट्रैक साइकिलिंग: रोनाल्डो सिंह ने नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता रजत पदक
    Next Article योग की विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए : योगी आदित्यनाथ
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version