Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना भाजपा का मुख्य उद्देश्य: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना भाजपा का मुख्य उद्देश्य: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminJune 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -लिट्टीपाड़ा में 217 करोड़ की पेयजल योजना झामुमो की सरकार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी
    कार्तिक कुमार
    पाकुड़। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाग लेने भाजपा विधानसभा के विरोधी दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी लिट्टीपाड़ा पहुंचे। लिट्टीपाड़ा के गोंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौ वर्ष का विकास का काम आम जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का विकास तेजी से हो रहा है। केंद्र सरकार देश के गरीबों की गरीबी को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को लाभ दिलाना भाजपा का मूल कर्तव्य है। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार में लिट्टीपाड़ा के ग्रामीणों को घर-घर तक नल- जल योजना के तहत 217 करोड़ की योजना की शुरूआत की गयी थी। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार बनते ही यह महत्वाकांक्षी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। चार साल बीतने के बाद भी यह पेय जल योजना लोगों तक नहीं पहुंच पायी। यहां अवैध कोयला, बालू, पत्थर और जमीन की लूट की जा रही है। अब तक कई लुटेरे जेल जा चुके हैं और कई जेल जाने की कतार में हैं। वहीं बाबूलाल ने कहा कि झामुमो राज्य में अपराधियों को संरक्षण दे रही है आज राज्य के अंदर हर दिन हत्या, लूट, अपहरण जैसी कई घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने के लिए दमखम से जमीनी स्तर पर काम करने की अपील की। कार्यक्रम में राजमहल के विधायक अनंत ओझा, राजमहल लोकसभा प्रभारी बबलू भगत, भाजपा नेता दानियल किस्कू, सत्य शिक्षानंद मुर्मू, जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, अनिता मुर्मू, किस्टू सोरेन, जयंत मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पेशल ओलंपिक भारत के एक्सक्लूसिव गुडविल एंबेसडर बने अभिराज और नियति
    Next Article डीजीपी ने अधिकारियों को दिये निर्देश, असामाजिक तत्वों पर रखें कड़ी निगरानी
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version