Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सात्विक और चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, जीता इंडोनेशिया ओपन का खिताब
    स्पोर्ट्स

    सात्विक और चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, जीता इंडोनेशिया ओपन का खिताब

    adminBy adminJune 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जकार्ता। भारतीय सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने रविवार को जकार्ता में खेले गए इंडोनेशिया ओपन के पुरुष युगल फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराकर खिताब अपने कर लिया है। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी का अब तक का यह पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 1000 खिताब है। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में कोरियाई जोड़ी मिन ह्यूक कांग और सियोंग जेई सियो की जोड़ी को 17-21, 21-19, 21-18 से हरा कर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया था।

    इडोनेशिया ओपन मेंस डबल्स फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से अच्छा खेल दिखाया। सात्विक और चिराग ने पहला सेट 21-17 से जीता। इसके बाद दूसरा सेट भी भारतीय जोड़ी ने 21-18 के अंतर से अपने नाम किया और इतिहास रच दिया।

    केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय जोड़ी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सात्विक-चिराग की जोड़ी ने एक बार फिर इतिहास लिख दिया है। इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 जीतने वाली सात्विक-चिराग पहली जोड़ी बन गई है। उन्होंने आगे लिखा, बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 खिताब (इंडोनेशिया ओपन 2023), बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टाइटल, एशिया चैंपियनशिप (इंडिविजुअल), स्विस ओपन, इंडिया ओपन, सीडब्ल्यूजी (एमडी), विश्व चैंपियनशिप मेडल (एमडी)। इससे अधिक के लिए, कृपया इनकी यात्रा देखना जारी रखें।

    उन्होंने कहा कि हमारे टॉप शटलर्स को आसान पसंद नहीं है। वह हमेशा रोमांचकारी और दिलचस्प प्रदर्शन के लिए तैयार रहते हैं। अपने प्रशंसकों को चौंकाते हैं और अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा और शानदार टीम वर्क से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हैं। उन्होंने दोनों की बधाई देते हुए आगे लिखा कि प्रतिभाशाली! शाबाश, चैंपियंस।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज में बनेगा इंडोर स्टेडियम : डॉ. नवनीत सहगल
    Next Article प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version