Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»वंदे भारत एक्सप्रेस: पटना-रांची के बीच हुआ ट्रायल रन, सांसद जयंत सिन्हा के सफर पर विवाद बढ़ा
    राजनीति

    वंदे भारत एक्सप्रेस: पटना-रांची के बीच हुआ ट्रायल रन, सांसद जयंत सिन्हा के सफर पर विवाद बढ़ा

    adminBy adminJune 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -ट्रायल रन में 20 मिनट पहले रांची पहुंची ट्रेन
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची/पटना। पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का सोमवार को ट्रायल रन शुरू हो गया। पटना से सोमवार सुबह 6.55 पर यह ट्रेन रांची के लिए रवाना हुई। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भीड़ दिखी। लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेते नजर आये। ट्रेन को दोपहर एक बजे रांची पहुंचना था, लेकिन वह निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पहुंची। उधर, ट्रायल रन के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया है। भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने इस ट्रेन में सफर किया। ट्रायल रन के दौरान सांसद के सफर पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गये है ।

    ट्रायल रन रहा सफल
    वंदे भारत ट्रेन का पहले दिन ट्रायल रन सफल रहा। पटना से रांची के बीच छह स्टेशन पर ट्रेन रुकी। इनमें जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना और मेसरा शामिल हैं। ट्रेन 12.33 बजे रांची स्टेशन पर पहुंची। यहां आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी थी। लोगों को अंदर जाने से रोका जा रहा था। यह ट्रेन फिर दोपहर 2.20 में रांची से पटना के लिए रवाना हुई। पटना से रांची के बीच इस नयी ट्रेन की नियमित शुरूआत किस दिन होगी, इसके लिए तारीख का एलान अभी रेलवे की तरफ से नहीं हुआ है।

    सांसद ने बरकाकाना तक किया सफर
    सांसद जयंत सिन्हा ने कोडरमा से बरकाकाना स्टेशन तक वंदे भारत में सफर किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद इस मुद्दे पर विवाद शुरू हो गया। विपक्ष के लोग सांसद द्वारा इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास बता रहे हैं। उधर, ट्रायल रन के दौरान सांसद के सफर करने को रेल अधिकारियों ने भी गलत बताया है। रेल अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि कोई भी ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में सफर नहीं कर सकता। यह सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला है। पहले ही यह दिशा-निर्देश दिया गया था कि ट्रेन में चालक दल के सदस्य और तकनीकी जानकार सवार होंगे। इसमें ट्रेन की गति, पटरियों की मजबूती, तकनीकी दक्षता सहित अन्य पहलुओं को देखा परखा जायेगा। इसमें खासतौर पर हिदायत दी गयी थी कि किसी भी व्यक्ति को यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जायेगी। ट्रायल में किसी प्रकार की गड़बड़ी भी हो सकती है, जो स्वयं सांसद की सुरक्षा के लिए भी चिंताजनक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीजीपी ने अधिकारियों को दिये निर्देश, असामाजिक तत्वों पर रखें कड़ी निगरानी
    Next Article केंद्र में भाजपा की सरकार हटेगी तभी अच्छा काम होगा : नितीश कुमार
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version