नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत में हुई दुखद रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच गहरे संबंध हैं और भारत के साथ अमेरिकी जनता भी इस दुर्घटना पर दुखी है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक शोक संदेश में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “भारत में भयावह ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से जिल (उनकी पत्नी) और मैं हतप्रभ हैं। हमारी प्रार्थनाएं अपने प्रियजनों को खोने वालों और भयानक घटना के घायलों के साथ हैं। अमेरिका और भारत परिवार और संस्कृति के संबंधों में निहित गहरे बंधन साझा करते हैं। यह बंधन दो राष्ट्रों को एकजुट करते हैं। इस घड़ी में अमेरिका के लोग भारत के लोगों के साथ शोक में हैं। हालात से उबरने के प्रयास जारी है और हमारी संवेदनाएं भारत के लोगों के साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को ओडिशा के बालसोर में हुई रेल दुर्घटना में करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक हजार से अधिक घायल हैं। दुर्घटना पर दुनियाभर के नेताओं के शोक संदेश प्राप्त हो रहे हैं। कल प्रधानमंत्री ने इन देशों के लिए आभार प्रगट किया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version