Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»रांची और पटना के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत, नया रूट तैयार
    रांची

    रांची और पटना के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत, नया रूट तैयार

    adminBy adminJune 4, 2023Updated:June 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के जल्द दौड़ने की उम्मीद बढ़ गई है। रांची से बरकाकाना, हजारीबाग टाउन और कोडरमा होकर पटना तक चलने वाली ट्रेन के लिए बरकाकाना- रांची के बीच नया रेल रूट तैयार हो गया है।

    रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के चलने की तारीखों में बार-बार कई कारणों से परिवर्तन होता रहा है। इसी बीच रांची से पटना के बीच चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को लेकर नई सूचना आई है कि ट्रेन के लिए नया रेल रूट तैयार हो चुका है और अब इसका परिचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। नया रूट तैयार हो जाने से रांची से बरकाकाना तक का घुमावदार सफर खत्म होगा। 63 किमी लंबी नई रेल लाइन तैयार होने से रांची से बरकाकाना तक की दूरी 46 किमी कम हो जाएगी।

    जल्द ही इस रूट पर वन्दे भारत ट्रेन की सेवा शुरू कर दी जाएगी। ये ट्रेन बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा होकर पटना तक जाएगी। इसके लिए नया रेल रूट बनकर तैयार हो गया है। इस नए रूट के बीच सिधवर, हेहल, दरिदाग, सांकी, झांझीटोली, हुंडूर और मेसरा स्टेशन नए स्टेशन बनाये गए हैं। हालांकि, अभी तक रेलवे की ओर से इस ट्रेन के परिचालन का तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

    रांची-बरकाकाना रूट तैयार हो जाने से सबसे पहले इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। इसके साथ रांची पहुंचने के लिए वैकल्पिक कनेक्टिविटी मिल जाएगी, जिससे दूसरी ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी। मौजूदा रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। रेलवे के अनुसार, नई ट्रेनों के लिए रांची-पटना रूट तैयार है। बरकाकाना-रांची नए रूट के साथ ही जारंगडीह से पतरातू तक 85 किमी रेल मार्ग का दोहरीकरण भी पूरा हो चुका है। इससे धर्मल पावर प्लांटों को कोल परिवहन के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्नान करने के बाद बीमार पड़े भगवान जगन्नाथ, 15 दिन एकांतवास में रहेंगे
    Next Article रांची में 45 साल के शख्स ने की नाबालिग से शादी, मामला दर्ज
    admin

      Related Posts

      कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुरू, कई जगह रेलवे ट्रैक जाम

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज में बरकाकाना में रेल ट्रैक किया जाम, स्टेशन पर जुटे हजारों लोग

      September 20, 2025

      सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के जवान का सर्वोच्च बलिदान
      • अमेरिका का एच1-बी वीजा हासिल करना हुआ महंगा, देने होंगे एक लाख डॉलर
      • पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों के लिए 23 अक्टूबर तक प्रतिबंध
      • ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी जोरदार एंट्री
      • कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुरू, कई जगह रेलवे ट्रैक जाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version