हजारीबाग। रांची से पटना जा रहे वंदे भारत ट्रेन का हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर सांसद जयंत सिन्हा, विधायक मनीष जायसवाल सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

हजारीबाग स्टेशन पर जैसे ही वंदे भारत आई वैसे ही भारत माता की जय की नारा गुंजायमान हो उठा। वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए सुबह से ही स्टेशन पर लोगो का जमावड़ा होना शुरू हो गया था। सांसद सिन्हा ने कहा कि अब जिले के लोगो के लिए पटना रांची व अन्य जगहों पर जाने के लिए सहूलियत होगी। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जिले के लोगो को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। कारण की जब से स्टेशन बनी तब से यहां मालगाड़ियों का ही परिचालन होता था।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पायलट को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने वालों में बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता, हरीश श्रीवास्तव, कुंवर मनोज सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार मेहता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री रमेश कुमार हेम्ब्रोम सहित कई शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version