-भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने कई नेता आ रहे झारखंड
रांची। केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से चल रहा। लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रम लगातार जारी हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने नेताओं के कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। यह बात रविवार को महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए 13 जून को एक बजे अपराह्न बाबा बैजनाथ की पवित्र धरती देवघर पहुंचेंगी। तीन बजे अपराह्न सिंधिया देवघर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। 14 जून को वसुंधरा राजे प्रातः आठ बजे बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 11 बजे पूर्वाह्न प्रेस वार्ता करेंगी। 1.30 बजे दुमका जिलांतर्गत कैराबनी में जनसभा को संबोधित करेंगी।
गिरिडीह लौटने के क्रम में सिंधिया कर्णपुरा एवम झगरी में पार्टी द्वारा आयोजित संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भाग लेंगी। वसुंधरा राजे का रात्रि विश्राम गिरिडीह परिसदन में होगा। 15 जून को 11 बजे पूर्वाह्न गिरिडीह में प्रेसवार्ता को संबोधित करने के बाद वे डुमरी में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भाग लेंगी। एक बजे अपराह्न बगोदर में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम 5.30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय रांची पहुंचकर रात आठ बजे सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे 12 जून को 11 बजे महेशपुर के कल्याण छात्रावास मैदान में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 14 जून को 11 बजे पूर्वाह्न मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुवा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन तथा 3 बजे अपराह्न चक्रधरपुर में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम को वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। 15 जून को दानवे 11 बजे पूर्वाह्न चैतगढ़ में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 2.30 बजे नेवटिया में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे।
महाराष्ट्र के विधान पार्षद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो राम सिन्दे 12 से 15 जून तक झारखंड में प्रवास करेंगे। 12 जून को रांची महानगर स्थित तपोवन मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सिंदे 11 बजे पूर्वाह्न रांची महानगर जिला द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बात करेंगे। चार बजे अपराह्न रांची महानगर कार्यालय परिसर में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करने के बाद विशिष्ट परिवारों से संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
13 जून को जमशेदपुर जाने के क्रम में 8 बजे पूर्वाह्न वे देवड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। 11 बजे पूर्वाह्न जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चार बजे अपराह्न जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र में आयोजित टिफिन बैठक में भाग लेंगे। 14 जून को प्रो राम सिंदे 11 बजे पूर्वाह्न खूंटी में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे जबकि 15 जून को 11 बजे पूर्वाह्न तोरपा विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 12 एवं 13 जून को पाकुड़ एवम साहेबगंज जिला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 12 जून को मरांडी पाकुड़ जिलांतर्गत लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोहन्दा में अपराह्न दो बजे और शाम पांच बजे साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहेट में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।13 जून को मरांडी नौ बजे पूर्वाह्न साहेबगंज में गंगा दर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 10.30 बजे पूर्वाह्न प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। वे 11 बजे पूर्वाह्न वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और एक बजे अपराह्न बोरियो में जनसभा को संबोधित करेंगे।