गिरिडीह। जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के भोक्तातांड के बंद पत्थर खदान में शुक्रवार को आठ वर्षीय बच्ची लक्ष्मी कुमारी डूब गई। कुछ घंटे की मेहनत के बाद बच्ची को गहरे पानी से स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया गया कि लक्ष्मी कुमारी कुछ महिलाओं के साथ भोक्तातांड पत्थर खदान में नहाने के लिए घुसी थी। वह गहरे पानी में चली गई। आनन-फानन में महिलाओं ने इसकी सूचना गांव में दी। आसपास के ही जानकार गोताखोरों ने गहरे पानी से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।