Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»मोदी सरकार में मनरेगा से गांव हो रहे हैं सशक्त और आत्मनिर्भर: गिरिराज सिंह
    बिहार

    मोदी सरकार में मनरेगा से गांव हो रहे हैं सशक्त और आत्मनिर्भर: गिरिराज सिंह

    adminBy adminJune 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए देश का समग्र विकास कर रही है। गांव सशक्त और ग्रामीण आत्मनिर्भर हो रहे हैं, प्लांटेशन से हरियाली छा रही है। मोदी सरकार के बेमिसाल नौ साल में मनरेगा से ना सिर्फ आधारभूत संरचना में आश्चर्यजनक बदलाव हुआ बल्कि, पर्यावरण संरक्षण के लिए भी शानदार कार्य किए गए। जल, जीवन, हरियाली पर बल दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत जहां कोविड महामारी में गरीबों को रोजगार का सहारा मिला। वहीं, अर्थव्यवस्था की वृद्धि में महामारी पूर्व की तुलना में रोजगार कई गुणा अधिक मिला। मनरेगा के माध्यम से स्थाई निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। यूपीए की सरकार ने मनरेगा में बिहार को 9649 करोड़ रुपये दिए थे, मोदी सरकार ने 31637 करोड़ रुपये दिए।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि गरीबों की भलाई की सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से देश में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। कांग्रेस सरकार ने 2006 से 2014 तक 1660 करोड़ श्रम दिवस सृजित कर 213220 करोड केंद्रीय निधि रिलीज की। 153 लाख कार्य पूर्ण किए गए, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 48 प्रतिशत थी। जनवरी 2014 में आधार सीडिंग मात्र 76 लाख सक्रिय कामगार का था। डीबीटी का प्रावधान नहीं रहने के कारण बिचौलिए मालामाल रहते थे।

    लेकिन, नरेन्द्र मोदी की सरकार बनते ही सुधार हो गया। आज मनरेगा का 99 प्रतिशत राशि डीबीटी के माध्यम से रिलीज किया जाता है। जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लग गई है। मोदी सरकार में 2497 करोड़ श्रम दिवस सृजित कर 623125 करोड़ रुपये केंद्रीय निधि रिलीज की गई। 646 लाख कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जिसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 54 प्रतिशत हो गई है। 13.71 करोड़ (96.23 प्रतिशत) सक्रिय कामगारों का आधार सीडिंग कर दिया गया है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में मनरेगा की स्थिति की बात करें तो 2006 से 2014 तक की कांग्रेस सरकार ने 76 करोड़ श्रम दिवस सृजित किए थे। 9649 करोड़ केंद्रीय निधि रिलीज कर 5.39 लाख कार्य पूरे किए गए, महिलाओं की भागीदारी मात्र 29 प्रतिशत थी। जबकि, 2014 से नरेन्द्र मोदी लगातार बिहार के विकास में जुटे हुए हैं। 121 करोड़ श्रम दिवस सृजित किए गए, 31637 करोड़ केंद्रीय निधि देकर 45.54 लाख कार्य पूरे किए गए। महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 52 प्रतिशत हो गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचक्रवाती तूफान: कच्छ के जखौ से 180 किमी दूर बिपरजॉय, 6 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा आगे
    Next Article बिहार के नवादा और जमुई जिले में सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत
    admin

      Related Posts

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version