-कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नव निर्वाचित सांसदों का अभिनंदन
-कमियों को दूर करने का होगा प्रयास: मीर
रांची। नव निर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा, सुखदेव भगत का अभिनंदन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दोनों सांसदों को संविधान की प्रति देकर स्वागत किया। मीर ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन का मुद्दा आम आदमी के अधिकारों को बचाने का था। हमने सबके सहयोग से सभी सीटों पर अच्छी लड़ाई लड़ी। हमें उम्मीद ज्यादा थी लेकिन हम थोड़े कम रहे। लक्ष्य से जो कम सीटें हमने पायी, उसकी हम सूक्ष्मता से अध्ययन करेंगे, ताकि उन कमियों को भविष्य में दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जिन-जिन को जिम्मेवारियां दी गयी थीं उसकी समीक्षा की जायेगी और जो जिम्मेवारियों के निर्वहन में सफल नहीं रहे, उस पर भी संज्ञान लिया जायेगा। जिन लोगों ने चुनाव में अच्छा कार्य किया है, उनको उचित सम्मान दिया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड की जनता ने हमें सम्मान दिया है। देश की संसद में आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस के नुमाइंदों को प्रतिनिधि चुना है। सर्व समाज की अवधारणा को मजबूत करते हुए सिर्फ क्षेत्र विशेष की नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की जनता की ये आवाज बनेंगे। हमें उम्मीद से संख्या बल थोड़ा कम मिला है, लेकिन जो भी मिला पूरा मजबूत मिला। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। सामूहिक प्रयास और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में सफलता मिली है। खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। कांग्रेस के दिये सम्मान को भूल नहीं सकता हूं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

