Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान हीटवेव से 13 की मौत
    राज्य

    बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान हीटवेव से 13 की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान पांच जिले में 13 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण बिहार के औरंगाबाद जिले में सबसे अधिक पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

    बिहार आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार सारण और गया में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। रोहतास और भोजपुर एक-एक लोगों की मौत हुई। इनके परिजनों का दावा है कि लू लगने के कारण तेज बुखार के साथ उल्टी होने लगी। अस्पताल ले गए लेकिन जान नहीं बचा पाए। इधर, सबसे अधिक बक्सर में गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

    पिछले 24 घंटे के दौरान जिन जिला में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किए गए, उनके नाम पटना 43.3, गया 45.2, छपरा 42.8, डेहरी 45.6, शेखपुरा 44.5, गोपालगंज 42.0, जमुई 42.8, बक्सर 46.0,भोजपुर 45.2, औरंगाबाद 45.5, नवादा 44.5, राजगीर 44.6, जीरादेई 43.1, अरवल 44.8, बिक्रमगंज 44.5 और मुंगेर 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए इसके साथ ही भागलपुर 37.2, पूर्णिया 32.4, मुजफ्फरपुर 36.0, दरभंगा 35.2, सुपौल 32.6 ,मधुबनी 34.2, मोतिहारी 36.0 बेगूसराय 37.2, बांका 38.6, कटिहार 32.4, अररिया 30.5 और बाल्मीकि नगर 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

    मौसम विभाग का मानना है कि राज्य के उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य एवं दक्षिण भाग के एक से दो स्थान पर रविवार को गर्म दिन रहने की संभावना के साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण पश्चिम मौनसून की उतरी सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। यह अभी भी उप हिमालय पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में बना हुआ है लेकिन, अगले चार से पांच दिनों के दौरान इसे बिहार के कुछ भाग विशेष कर उत्तर पूर्व बिहार एवं हिमालय की तलहटी वाले जिलों में आगे बढ़ाने की संभावना है। पूर्वी पश्चिमी टर्फ रेखा अब मध्य उत्तर प्रदेश से उत्तर पश्चिम बिहार से होते हुए 0.9 किलोमीटर समुद्र तल से ऊपर मेघालय तक में बनी हुई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग एवं दक्षिण-मध्य के कुछ भाग में भीषण उष्ण लहर के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम एवं दक्षिण पूर्व के एक या दो जिलों में उष्ण लहर और आर्द्र दिवस का पूर्वानुमान है। प्रदेश के उत्तर पूर्व भागों के जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम स्तर के वर्षा का पूर्वानुमान है। अगले 48 घंटो के दौरान प्रदेश के दिन के तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नही है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीएसटी अधिकारियों को कार्यालय अवधि के बाद बयान देने के लिए नहीं करना चाहिए बाध्य: हाइकोर्ट
    Next Article प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रेल हादसे में मृत यात्रियों के प्रति जताया शोक
    shivam kumar

      Related Posts

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025

      पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version