Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»सऊदी में इस साल भीषण गर्मी, 1301 हज यात्रियों को गंवानी पड़ी जान
    दुनिया

    सऊदी में इस साल भीषण गर्मी, 1301 हज यात्रियों को गंवानी पड़ी जान

    shivam kumarBy shivam kumarJune 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रियाद (सऊदी अरब)। सऊदी अरब में इस साल अत्यधिक गर्मी के कारण काफी संख्या में हज यात्रियों को जान गंवानी पड़ी है। रविवार को सऊदी अरब की तरफ से इस संबंध में जानकारी दी गई कि हज यात्रा के दौरान इस साल कम से कम 1301 लोगों की मौत हुई है। इनमें भीषण गर्मी के चलते काफी संख्या में लोगों की जान गई। बीते सोमवार मक्का में तापमान 51.66 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मरने वालों में 98 भारतीय यात्रियों की भी मौत हुई है। सबसे ज्यादा मिस्र के लोगों की मौत हुई।

    सऊदी अरब सरकार की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, इस साल भीषण गर्मी ने स्वास्थ्य प्रणाली को प्रभावित किया। अफसोस की बात ये है कि इस दौरान 1,301 लोगों की मौत हो गई। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री फहद बिन अब्दुर्रहमान अल-जलाजेल के मुताबिक मरने वालों में 83 प्रतिशत लोग हज करने के लिए अनधिकृत थे और पर्याप्त आश्रय या आराम के बिना, सीधी धूप में लंबी दूरी तय कर रहे थे। मृतकों में बुजुर्ग और लंबे समय से बीमार लोग भी शामिल हैं। पहचान की प्रक्रिया में देरी हुई क्योंकि मरने वालों के पास अधिकृत दस्तावेज नहीं थे लेकिन अब सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है।

    मंत्री के अनुसार 95 हज यात्रियों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है, जिनमें से कुछ को राजधानी रियाद में इलाज के लिए हवाई मार्ग से ले जाया गया है। उन्होंने बिना कोई ब्यौरा दिए कहा कि मृतकों को मक्का में दफनाया गया।

    इस साल सऊदी अरब प्रशासन ने दुनियाभर के 18 लाख लोगों को हज पर आने की इजाजत दी थी। इसमें सैकड़ों ऐसे यात्री भी शामिल हुए जिन्हें हज के लिए लाइसेंस नहीं दिया गया था। जिसके चलते उन्हें हज यात्रियों जैसी सुविधाएं नहीं मिली। ऐसी स्थिति में वे खुले आसमान में रहने को मजबूर हुए। साथ ही उन्हें अधिकृत रूप से हाजियों को ले जाने वाली बसों में भी यात्रा का लाभ नहीं मिला। जिसके चलते ये लोग गर्मी का शिकार हो गए और कई लोगों की जान चली गई।

    भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में कहा गया कि हर साल की तरह इस साल भी एक लाख 75 हजार भारतीय श्रद्धालु हज करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं, इनमें 98 लोगों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पिछले साल 187 भारतीय नागरिकों की हज यात्रा के दौरान मौत हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंका: गंभीर आर्थिक संकट के उबरते देश में इस साल छह माह में 9 लाख पर्यटक पहुंचे
    Next Article साउथ कोरिया: बैटरी फैक्टरी में आग लगने से 20 लोगों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version