-सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
रांची। चेतावनी देने के बाद भी रोशन और उसके दोस्त नहीं माने और रविवार को वह अपने साथियों के साथ सीधे घर का धमका और उसके घर में घुस कर पहले लैपटॉप तोड़ दिया। इसके साथ ही लड़की के भाई को घर से पीटते हुए बाहर निकाला, उसके बाद सभी आरोपी उस पर टूट पड़े और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आयी हैं। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
राजधानी में मनचलों ने एक लड़की के साथ छेड़खानी की। लड़की के भाई ने जब इसका विरोध किया, तो मनचलों ने घर में घुस कर उसकी पिटाई कर दी। घटना रांची के सदर थाना क्षेत्र की है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस संबंध में घायल युवक के पिता ने रोशन यादव समेत 40 अज्ञात लोगों को खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराश्र है। पीड़ित के पिता ने कहा कि उनकी बेटी के साथ रोशन और उसके साथी दो दिन से लगातार छेड़खानी कर रहे थे। जब वह घर से बाहर निकलती थी तो वे लोग भद्दे कमेंट करते थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद उनके बेटे ने रोशन और उसके साथियों को डांटा और दोबारा छेड़खानी करने पर पुलिस कम्प्लेन करने की चेतावनी दी।