Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने झारखंड हाई कोर्ट में रखा पक्ष
    Top Story

    जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने झारखंड हाई कोर्ट में रखा पक्ष

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2024Updated:June 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हेमंत सोरेन की जमानत पर सुनवाई, कल्पना भी रहीं मौजूद
    -कपिल सिब्बल ने इडी की जांच और सबूतों पर उठाये सवाल
    रांची। झारखंड हाइकोर्ट में बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत अर्जी पर जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में इडी की ओर से जवाब दाखिल किया गया है। हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सोमवार को कोर्ट में पक्ष रखा। इस दौरान कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। इस मामले में बुधवार को भी होगी।

    सिब्बल ने दलील में कहा कि बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन भूइहरी नेचर की है, जिसे ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। इसका मालिकाना हक उनके पास नहीं है और इस पर उनके कब्जे की बात भी गलत है। इडी के पास इस संबंध कोई दस्तावेज भी नहीं है। यह जमीन विवाद का मामला है, जो सिविल मैटर है, क्रिमिनल मैटर नहीं। उन्होंने कहा कि जमीन पर अवैध कब्जा पीएमएलए में शिड्यूल ऑफेंस में नहीं आता है।

    सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि यह मामला प्रेडिकेट ऑफिस का भी नहीं है। प्रेडिकेट ऑफिस के लिए धन की उत्पत्ति होनी चाहिए थीए जो नहीं हुआ है। इडी कह रही है कि इस जमीन पर हेमंत सोरेन का कब्जा वर्ष 2009-10 से था लेकिन इस संबंध में उस समय कोई शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी। उनके जमीन पर कब्जे के संबंध में बड़गाई के अंचल अधिकारी राजस्व कर्मचारी और कुछ लोगों से इडी ने एस्टेटमेंट लिया था, जबकि 29 जनवरी को जमीन का पजेशन जमीन के ओनर राजकुमार पाहन के पास था।
    बता दें कि हेमंत सोरेन बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी से जेल में बंद हैं। मामले में इडी ने जांच पूरी करते हुए 30 मार्च को हेमंत सोरेन सहित पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसके अलावा जीमेल नेता अंतू तिर्की सहित 10 आरोपितों पर पूरक आरोप पत्र भी बीते दिनों अदालत में दायर हो चुका है। मामले में हेमंत सोरेन सहित 11 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को मनचलों ने घर में घुस कर मारा, 40 के खिलाफ मामला दर्ज
    Next Article भाजपा पर भेदभाव का झामुमो ने लगाया आरोप, कैबिनेट में झारखंड को और हिस्सेदारी मिलनी चाहिए: सुप्रियो
    shivam kumar

      Related Posts

      जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

      May 31, 2025

      सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा

      May 31, 2025

      नक्सली ने जेल में की खुदकुशी

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडिगो की 2 जुलाई से मुंबई-आदमपुर के बीच दैनिक सीधी उड़ान
      • जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल
      • सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा
      • नक्सली ने जेल में की खुदकुशी
      • हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version