Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»आदिवासी-मूलवासी का विकास नहीं चाहती झामुमो : प्रतुल शाहदेव
    झारखंड

    आदिवासी-मूलवासी का विकास नहीं चाहती झामुमो : प्रतुल शाहदेव

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2024Updated:June 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पर पलटवार करते हुए कहा कि झामुमो की गठबंधन सरकार किसी भी सूरत में यहां के आदिवासी-मूलवासी का विकास नहीं चाहती। साढ़े चार वर्षों में यहां वायदे के अनुसार 22.5 लाख सरकारी नौकरियां होनी चाहिए थी लेकिन ये घोषणा हवा हवाई साबित हुई।

    प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस सरकार की प्राथमिकता में सिर्फ खुद का विकास है। इसीलिए तमाम लीज सिर्फ सोरेन परिवार के सदस्यों और उनके करीबियों को मिला। आदिवासी मूलवासी अपने आप को इस सरकार में ठगा महसूस कर रहे हैं। अपने घोषणा पत्र में दिए गए एक भी वादे को ये पूरा नहीं कर पाए हैं। खतियान आधारित नियोजन नीति को भी इन्होंने जानबूझकर फंसा दिया। ओबीसी आरक्षण के लिए जरूरी ट्रिपल टेस्ट अभी तक शुरू नहीं हुआ। अबुआ आवास में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की खबरें आ रही हैं। यह पूरी तरह फ्लॉप सरकार है।

    प्रतुल ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव के कारण झामुमो को आदिवासी मूलवासी की याद आ रही है। झामुने आदिवासी मूलवासी के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास है। भाजपा की केंद्रीय कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान दिया गया है। आदिवासी मूलवासी के नाम पर नाटक करने वाली झामुमो को थोड़ा मंत्रीगण मिथलेश ठाकुर और बन्ना गुप्ता के विषय में भी विस्तार से स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वैसे झामुमो का केडी सिंह, मुक्तिनाथ उपाध्याय और आरके आनंद जैसे लोगों को राज्यसभा भेजने का पुराना रिकॉर्ड रहा है।

    प्रतुल ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए 50 विधानसभा क्षेत्रों में आगे रहा। राज्य के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में उम्मीदवार को जीत नहीं दिला सके। यह गठबंधन सत्ता में रहने के बाद भी सिर्फ 29 सीटों पर सिमट गया। इनको 2024 के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम की झलक दिख गई है। इसलिए वे बदहवास होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। अच्छा होता झामुमो अपनी चिंता करता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजामताड़ा के मिहिजाम में युवक की गोली मार कर हत्या
    Next Article बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को मनचलों ने घर में घुस कर मारा, 40 के खिलाफ मामला दर्ज
    shivam kumar

      Related Posts

      जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

      May 29, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025

      सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version