Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड चुनाव : पहले राउंड के बाद रांची से बीजेपी आगे, दुमका से सीता, हजारीबाग से मनीष, धनबाद से ढुल्लू को बढ़त
    Top Story

    झारखंड चुनाव : पहले राउंड के बाद रांची से बीजेपी आगे, दुमका से सीता, हजारीबाग से मनीष, धनबाद से ढुल्लू को बढ़त

    adminBy adminJune 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोड्डा से निशिकांत, पलामू से बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो आगे

    पहले राउंड में रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ को बढ़त

    झारखंड। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गयी है। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतगणना 81 हॉल में 1492 टेबलों पर हो रही है। जबकि 19 हॉल में 465 टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग चल रही है। पोस्टल बैलेट के लगभग 15700 वोटों की गिनती 16 राउंड में 20 टेबल पर जारी है। 50-50 के बंडल के साथ पहले राउंड की गिनती की जा रही है।

    रांची लोकसभा सीट से पहले राउंड की गिनती समाप्त हो गयी है। इसके बाद बीजेपी 4404 वोट से आगे है। कांग्रेस को 27825, बीजेपी को 32229 और देवेंद्र को 7288 वोट मिले हैं। वहीं पोस्टल बैलेट के पहले राउंड की गिनती में इंडिया गठबंधन आगे है। इससे पहले रांची लोकसभा सीट से पोस्टल बैलेट की 1000 वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस आगे थी कांग्रेस को 397, भाजपा को 333 और निर्दलीय देवेंद्र महतो को 230 वोट मिले थे। पोस्टल वॉलेट के पहले रुझान में कांग्रेस 64 वोट से आगे चल रही थी। गांडेय उपचुनाव की बात करें तो कल्पना सोरेन पीछे चल रही है। दो राउंड के मतों की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी दिलीप कुमार 2000 मतों से आगे चल रहे हैं।

    दुमका से सीता सोरेन 7569 वोटों से आगे है। सीता सोरेन को 12403 और नलिन सोरेन 4834 मत मिले हैं। राजमहल से विजय हांसदा ताला मरांडी को पछाड़कर लगभग 4000 वोट से आगे चल रहे हैं। गिरिडीह से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी आगे चल रहे हैं। उनको 23667 वोट मिले हैं। वहीं इंडी गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो को 19755 और निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो को 15,768 मत प्राप्त हुए हैं। जमशेदपुर से विद्युत वरण को 34957 वोट और समीर मोहंती को 8358 वोट मिले हैं। इस तरह यहां से विद्युत 26599 वोट से आगे चल रहे हैं। हजारीबाग से मनीष जायसवाल 12386 वोटो से आगे चल रहे हैं। मनीष को 29697 और जय प्रकाश भाई पाटिल को 17311 वोट मिले हैं। धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो आगे चल रहे हैं।

    पहले राउंड में रांची से बीजेपी को बढ़त
    गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं। इंडिया गठबंधन के प्रदीप यादव पीछे हैं। वहीं जमशेदपुर से भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो आगे चल रहे हैं। वहीं जेएमएम के समीर कुमार मोहंती पीछे हैं। पलामू से भाजपा के विष्णु दयाल राम को बढ़त मिली है। जबकि आरजेडी प्रत्याशी ममता भुइंया पीछे चल रही है।पहले राउंड की गिनती में रांची में बीजेपी को बढ़त दिखती मिल रही है। भाजपा करीब 4 हजार वोट से आगे चल रही है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिजली विभाग की उपभोक्ताओं से अपील, बिजली लोड कम कर लाइनमैन का करें सहयोग
    Next Article डीआरडीए कर्मियों का जिला परिषद में होगा समायोजन
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version