गोड्डा से निशिकांत, पलामू से बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो आगे
पहले राउंड में रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ को बढ़त
झारखंड। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गयी है। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतगणना 81 हॉल में 1492 टेबलों पर हो रही है। जबकि 19 हॉल में 465 टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग चल रही है। पोस्टल बैलेट के लगभग 15700 वोटों की गिनती 16 राउंड में 20 टेबल पर जारी है। 50-50 के बंडल के साथ पहले राउंड की गिनती की जा रही है।
रांची लोकसभा सीट से पहले राउंड की गिनती समाप्त हो गयी है। इसके बाद बीजेपी 4404 वोट से आगे है। कांग्रेस को 27825, बीजेपी को 32229 और देवेंद्र को 7288 वोट मिले हैं। वहीं पोस्टल बैलेट के पहले राउंड की गिनती में इंडिया गठबंधन आगे है। इससे पहले रांची लोकसभा सीट से पोस्टल बैलेट की 1000 वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस आगे थी कांग्रेस को 397, भाजपा को 333 और निर्दलीय देवेंद्र महतो को 230 वोट मिले थे। पोस्टल वॉलेट के पहले रुझान में कांग्रेस 64 वोट से आगे चल रही थी। गांडेय उपचुनाव की बात करें तो कल्पना सोरेन पीछे चल रही है। दो राउंड के मतों की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी दिलीप कुमार 2000 मतों से आगे चल रहे हैं।
दुमका से सीता सोरेन 7569 वोटों से आगे है। सीता सोरेन को 12403 और नलिन सोरेन 4834 मत मिले हैं। राजमहल से विजय हांसदा ताला मरांडी को पछाड़कर लगभग 4000 वोट से आगे चल रहे हैं। गिरिडीह से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी आगे चल रहे हैं। उनको 23667 वोट मिले हैं। वहीं इंडी गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो को 19755 और निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो को 15,768 मत प्राप्त हुए हैं। जमशेदपुर से विद्युत वरण को 34957 वोट और समीर मोहंती को 8358 वोट मिले हैं। इस तरह यहां से विद्युत 26599 वोट से आगे चल रहे हैं। हजारीबाग से मनीष जायसवाल 12386 वोटो से आगे चल रहे हैं। मनीष को 29697 और जय प्रकाश भाई पाटिल को 17311 वोट मिले हैं। धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो आगे चल रहे हैं।
पहले राउंड में रांची से बीजेपी को बढ़त
गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं। इंडिया गठबंधन के प्रदीप यादव पीछे हैं। वहीं जमशेदपुर से भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो आगे चल रहे हैं। वहीं जेएमएम के समीर कुमार मोहंती पीछे हैं। पलामू से भाजपा के विष्णु दयाल राम को बढ़त मिली है। जबकि आरजेडी प्रत्याशी ममता भुइंया पीछे चल रही है।पहले राउंड की गिनती में रांची में बीजेपी को बढ़त दिखती मिल रही है। भाजपा करीब 4 हजार वोट से आगे चल रही है।