Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चायवाला बन कर आया फरिश्ता, ट्रैक से खींच कर कई लोगों की बचायी जान
    झारखंड

    चायवाला बन कर आया फरिश्ता, ट्रैक से खींच कर कई लोगों की बचायी जान

    shivam kumarBy shivam kumarJune 15, 2024Updated:June 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बरवाडीह। बीती रात लातेहार के कुमुंडीह में भीषण रेल हादसा हुआ। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में एक चायवाला लोगों के लिए फरिश्ता बन कर सामने आया। चायवाले ने कई लोगों की जान बचायी है। बताया जा रहा है कि जिस जगह ट्रेन रुकी थी, उसके एक तरफ पहले से मालगाड़ी खड़ी थी, जबकि भगदड़ के बाद लोग दूसरी तरफ की पटरी पर चले गये। ट्रेन में चाय बेच रहा एक व्यक्ति भी यात्रियों के साथ ट्रेन से नीचे उतर गया। उसने मालगाड़ी को ट्रैक पर आते देखा, जिसके बाद उसने कई लोगों को ट्रैक से हटा कर बाहर निकाला। एक महिला रेल यात्री ने बताया कि चाय बेचनेवालों ने कई लोगों को ट्रैक से दूर खींच लिया। कई लोगों को ट्रैक पर जाने से भी रोका। दो मृतक की पहचान हो गयी है

    एक और रेल यात्री ने बताया कि वह रांची से सासाराम जा रहे थे, चाय बेचने वाले ने बहादुरी दिखाते हुए लोगों को ट्रैक से खींच लिया। लोगों को डांटा भी। चाय बेचने वाला कौन है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। कुमंडीह रेल हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जिसमें से दो की पहचान हो गयी है। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, मृतक के शव के पास चाय के कप के बंडल मिले हैं। बता दें कि यह रेल हादसा एक अफवाह के कारण हुआ है। दरअसल रांची से सासाराम जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस लातेहार के कुमंडीह स्टेशन पर बीच ट्रैक पर खड़ी थी। इसी बीच कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन की बोगी में आग लग गयी है। अफवाह सुन कर भगदड़ मच गयी और कुछ लोग ट्रेन से उतर कर बगल की पटरी पर चले गये। तभी बगल की पटरी से गुजर रही मालगाड़ी ने यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गये।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा के जयकारों से गूंज उठा कैंची धाम
    Next Article अमेरिका ने यमन में हूती के सात रडार, एक ड्रोन और दो बिना चालक दल वाले जहाजों को नष्ट किया
    shivam kumar

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version