Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»शिवराज चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा का दावा, विधानसभा चुनाव में अबकी बनेगी भाजपा सरकार, पूरे देश में सबसे भ्रष्ट है झारखंड की सरकार
    Jharkhand Top News

    शिवराज चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा का दावा, विधानसभा चुनाव में अबकी बनेगी भाजपा सरकार, पूरे देश में सबसे भ्रष्ट है झारखंड की सरकार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि झारखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। झारखंड सरकार करप्शन के मामले में देश में अव्वल है। भाजपा ही इससे निजात दिलायेगी। झारखंड प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाये गये शिवराज और सह प्रभारी हिमंता पहली बार झारखंड पहुंचे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी सांसद, विधायक, मोर्चा अध्यक्ष और अन्य के साथ मैराथन बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में 8 सीटों पर मिली जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व के परिश्रम की सराहना की। सहयोगी पार्टी आजसू पार्टी के साथ मिलकर 9 सीटों की जीत को पार्टी टीम के घनघोर परिश्रम का फल बताया। खुशी जाहिर करते कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा की बढ्त रही। यह सकारात्मक परिणाम है। 1962 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि एनडीए को बहुमत मिला और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बने। इसमें झारखंड में प्रदेश भाजपा का भी प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा। जो जीते हैं, उनका अभिनंदन भी किया जायेगा। जो परिणाम आये हैं, उससे झारखंड में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा वापसी करेगी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी उपस्थित थे।

    नहीं देखी इतनी लुटेरी सरकार
    शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि झारखंड को कुशासन से मुक्त कराना है। इस पर विस्तार से बात हुई है। इसके लिए बाबूलाल की टीम यहां काम करेगी और वे और हिमंता विस्वा सरमा इसमें मदद करेंगे। आश्वस्त हैं कि इस बार यहां बीजेपी की सरकार बनेगी। कहा कि आज तक झारखंड सरकार की तरह कोई भ्रष्ट और लुटेरी सरकार नहीं देखी। यह देश में सबसे भ्रष्ट और खराब सरकार है। इसने एक भी वादा पूरा नहीं किया। ना तो एक भी युवा को अपने बल पर नियुक्ति पत्र दिया, ना बेरोजगारी भत्ता। कृषि पशुपालन विकास विभाग का जिक्र करते कहा कि पिछले पांच सालों में इस राज्य को 21 हजार 55 करोड़ रुपये मिले, पर वे पैसे कहां गये, क्या हुआ। पता नहीं। यहां बालू, कोयला, खनिज में लूट मची है। गो तस्करी हो रही है। ट्रांसफर-पोस्टिंग में भी लूट है। झारखंड तबाही की ओर है। भाजपा का संकल्प इस राज्य को इससे बचाने का है। हम सब परिश्रम करेंगे और यहां सरकार बनाकर सुशासन लायेंगे। झारखंड में एसटी सीटों पर हार के सवाल के जवाब में शिवराज ने कहा कि लोकतंत्र में जीत हार लगी रहती है। भाजपा ने यहां ओवर आॅल बढ़िया परिणाम दिया है।

    अपने क्षेत्र में सीएम चंपाई की हार: हिमंता
    असम के सीएम ने कहा कि झारखंड में नौ सीटें देने को वे झारखंड के लोगों को नमन करने आये हैं। मोदी के पीएम बनने में इसका भी बड़ा रोल है। यहां विधानसभा में 41 सीटें जीतने पर बहुमत होता है। झारखंड में 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने लीड किया है और अच्छा परिणाम दिया है। यहां के सीएम चंपाई सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने कैंडिडेट को लीड नहीं दिला सके। वे उनकी जगह रहते तो ऐसी हालत में इस्तीफा दे देते। हिमंता ने प्रदेश भाजपा में किसी गुटबाजी से इनकार किया।

    कई मसलों पर की गयी चर्चा: बाबूलाल
    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों, मोर्चा अध्यक्ष, चुनाव लड़ चुके कैंडिडेट के साथ पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। झारखंड में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। इस संदर्भ में भी यह बैठक बुलायी गयी थी। इसमें कई मसलों पर चर्चा हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइबर ठगों का नया ठिकाना बना लौहनगरी, विदेशियों को बना रहे निशाना, सात गिरफ्तार
    Next Article निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण के लिए चलायेंगे अभियान: चंपाई सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट

      May 8, 2025

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version