Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण के लिए चलायेंगे अभियान: चंपाई सोरेन
    ताजा खबरें

    निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण के लिए चलायेंगे अभियान: चंपाई सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarJune 23, 2024Updated:June 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    घाटशिला। घाटशिला में रविवार को सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि निजी कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को 75% आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार अभियान चलायेगी, ताकि कोई युवा बेरोजगार नहीं रहे। बता दें कि घाटशिला के बुरुडीह डैम में वन विभाग के द्वारा प्रस्तावित वन श्री इको कॉटेज योजना को लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मऊभंडार में सभा को संबोधित किया। सीएम ने आगे कहा, झारखंड का विकास तभी होगा, जब युवाओं को रोजगार मिलेगा। कहा, हमारी सरकार निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में 75% आरक्षण देने के लिए प्रयासरत है। इस प्रक्रिया में स्थानीय उद्यमियों का भी सहयोग मिल रहा है। सीएम ने कहा कि लंबी लड़ाई और संघर्ष के बाद अलग राज्य यहां के लोगों को मिला है। अलग राज्य बनने के बाद सबसे अधिक समय तक बीजेपी की सरकार रही, लेकिन उनकी सरकार में यहां आदिवासियों और मूलवासियों की आवाज को दबाने की कोशिश की गयी। विकास अवरुद्ध हो गया। हमारी गठबंधन की सरकार सभी वर्ग और समूह के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    झारखंड को अलग पहचान दिलायेंगे
    सीएम चंपाई ने कहा कि जेएमएम की सरकार लोगों की भावना और जरूरत के अनुसार योजनाएं बना रही है, ताकि एक भी योजना बेकार साबित नहीं हो। कहा कि हमारी योजनाएं झारखंडी सोच और जरूरत के अनुसार तैयार की जा रही हैं। हम राज्य को देश के मानचित्र पर लाना चाहते हैं। झारखंड को पिछड़ा वर्ग की श्रेणी से निकाल कर एक विकसित राज्य के रूप में देश के सामने रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि घाटशिला में बंद पड़े उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया जा रहा है। कहा, हमारी गठबंधन की सरकार घाटशिला का खोया हुआ गौरव और खुशहाली वापस दिलाने के लिए काम कर रही है। कहा, बहुत जल्दी ही इसका सुखद परिणाम यहां के लोगों को देखने को मिलेगा।

    केंद्र पर साधा निशाना
    सीएम चंपाई ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता की चुनी हुई हेमंत सरकार को गिराने की कोशिश की गयी। इसमें वे कामयाब नहीं हो पाये, लेकिन युवा वर्ग और झारखंडी भावना के नेता हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत, वे जेल भेजने में कामयाब हो गये। कहा कि इसका जवाब जनता ने इस लोकसभा चुनाव में उनको दे दिया है। इसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता बीजेपी को उसकी साजिशों का जवाब देगी। सीएम चंपाई सोरेन ने इस दौरान कई योजनाओं की शुरूआत की और लाखों रुपये की परिसंपत्तियों को वितरण किया। अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभुकों को प्रमाण पत्र दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवराज चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा का दावा, विधानसभा चुनाव में अबकी बनेगी भाजपा सरकार, पूरे देश में सबसे भ्रष्ट है झारखंड की सरकार
    Next Article पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मां के नाम से एक पौधा लगायें: संजय सेठ
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025

      एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version