Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»साइबर ठगों का नया ठिकाना बना लौहनगरी, विदेशियों को बना रहे निशाना, सात गिरफ्तार
    Top Story

    साइबर ठगों का नया ठिकाना बना लौहनगरी, विदेशियों को बना रहे निशाना, सात गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 23, 2024Updated:June 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। साइबर ठगों ने जमशेदपुर को अपना ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। इसका खुलासा तब हुआ जब जमशेदपुर पुलिस ने गोलमुरी मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर साइबर ठग गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी अमरीक सिंह उर्फ रिंकू, कोलकाता दत्ता लेन निवासी विवेक गुप्ता, कोलकाता बगोई पाड़ा निवासी तनुप दास, हावड़ा निवासी गौरव चौधरी, मनीष चौधरी, संदीप कुमार राम और प्रवीण चौधरी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, सात लैपटॉप चार्जर, एक स्वीप मशीन और 13 एटीएम कार्ड जब्त किये। हालांकि गिरोह का मुख्य सरगना टेल्को घड़ी पार्क के पास रहने वाला सौरभ कुमार सिन्हा और साइबर क्राइम के लिए जगह उपलब्ध कराने वाला रमीज रजा खान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

    एसएसपी किशोर कौशल को सूचना मिली थी कि गोलमुरी में साइबर ठगी का काम किया जा रहा है। सूचना पर बिष्टुपुर थाना में रमीज रजा खान के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसके बाद बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर और गोलमुरी पुलिस ने संयुक्त रुप से मुस्लिम बस्ती स्थित रमीज रजा खान के घर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने सातों आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने मौके से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई सामान भी जब्त किये। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाना ले आयी, जहां पूछताछ करने के बाद सभी को रविवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व ही जमशेदपुर से साइबर क्राइम की शुरूआत की है। यहां रमीज रजा खान के घर पर ठगी का काम चलता था। सभी को यहां रहने के लिए फ्लैट भी दिया गया था। इसके लिए सौरभ 30-40 हजार रुपये प्रतिमाह दिया करता था। इसके अलावा जितने रुपये ठगे जाते थे, उसके बदले कमीशन भी मिलता था। सौरभ का साला दीपू उर्फ गुरदीप सिंह खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराता था। जिस दिन कोई बड़ी ठगी होती उस दिन शराब की पार्टी भी चलती थी। हावड़ा का रहने वाला दिलीप सौरभ को मैनपावर की सप्लाई भी करता था। ठगी का पैसा सौरभ सिन्हा के पास ऑनलाइन के माध्यम से मंगाया जाता था।

    ऐसे बनाते थे लोगों को अपना शिकार
    गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि साइबर ठगी के लिए विदेश के लोगों को शिकार बनाया जाता था। इसमें लंदन के लोगों को ज्यादा शिकार बनाया जाता था। इसलिए शाम सात बजे से काम शुरू कर दिया जाता था और यह काम सुबह सात बजे तक चलता था। इसके लिए अमरीक सिंह विदेशियों का डेटा उपलब्ध कराता था। इस दौरान लोगों से इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से संपर्क कर उन्हें अपनी जाल में फंसाकर रिमोट कंट्रोल एप, स्पेयर पार्ट्स एप से लोगों का मोबाइल क्लोन कर लेते थे। इसके अलावा क्रिप्टो करेंसी और वेस्टर्न यूनियन मनी ग्राम के माध्यम से भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। अब तक करोड़ों रुपये की ठगी की जा चुकी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवाणिज्य कर विभाग में कर्मियों का टोटा, खजाने पर असर, 199 पद खाली, राजस्व में 23.95 प्रतिशत की गिरावट
    Next Article शिवराज चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा का दावा, विधानसभा चुनाव में अबकी बनेगी भाजपा सरकार, पूरे देश में सबसे भ्रष्ट है झारखंड की सरकार
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

      May 8, 2025

      पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version