पाकुड़। झारखंड प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में पाकुड़ जिला के गोपीनाथपुर गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल यहां की रिपोर्ट तैयार कर केंद्र और राज्य को भेजेगी। भाजपा की इस प्रतिनिधि मंडल में राजमहल विधायक अनंत ओझा, सारठ विधायक रणधीर सिंह, गोड्डा विधायक अमित मंडल शामिल थे।

बता दें कि 17 जून को पाकुड़ जिला के गोपीनाथपुर गांव में प्रतिबंधित मांस काटने को लेकर दो समुदाय में झड़प हो गयी। जिसके बाद पश्चिम बंगाल के गांव से सैकड़ो की संख्या मुसलमानों ने गांव पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों के साथ मारपीट, पश्चिम बंगाल से पत्थरबाजी और बम भी फेके गए। इस घटना में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना से ग्रामीण इतने डरे हुए हैं कि वह अपने घरों में भी नहीं रह रहे। हालांकि समय रहते स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने घटना स्थल पहुंच कर माम्मले को शांत करवाने की कोशिश की। बावजूद इसके मुस्लिम समुदाय ग्रामीणों को धमकी दे रहे है। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके क्षतिग्रस्त घरों और घायलों से मुलाकात की। वही प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि जब तक मामला पूरी तरह से शांत नहीं हो जाता तब तक गांव में एक अस्थाई थाना का निर्माण करवाया जाएगा, वहीं जिस तरह का माहौल अभी देखने को मिल रहा है इसको लेकर केंद्रीय पुलिस बल की भी एक टुकड़ी को गांव में प्रतिनियुक्ति करने की मांग की जाएगी।

ग्रामीणों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। यदि राज्य सरकार की पुलिस प्रशासन गोपीनाथपुर गांव के लोगों का साथ नहीं भी देगी तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गोपीनाथपुर गांव के साथ खड़ी होकर इस लड़ाई को लड़ेगी। वहीं उन्होंने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह अपने-अपने घरों को छोड़कर कहीं नहीं जाए ऐसा करने से मुस्लिम समुदाय का मनोबल और बढ़ेगा।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकार बताएं कि क्या झारखंड में गौ हत्या पर प्रतिबंध नहीं है और यदि है तो उसकी क्या परिभाषा है। जिस तरह से मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क किनारे खुले आम गौ हत्या कर रहे हैं तो क्या उनके ऊपर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी। वहीं उन्होंने बताया कि आज की सारी रिपोर्ट में केंद्र और राज्य सरकार के साथ साझा कर गांव में पुलिस पिकेट बनवाने की प्रक्रिया और लोगों को भय मुक्त करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड को पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे। झारखंड में भले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की सरकार है लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है जो गलत बर्दास्त नही करती है।

मौके पर सारठ विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि गोपीनाथपुर गांव की यह घटना झारखंड को शर्मसार करने वाली है। पश्चिम बंगाल के मुस्लिम समुदाय के लोग झारखंड बसाने की साजिश है, भाजपा इसे होने नही देगी। दौरे में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, भाजपा पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेता डेनियल किस्कु, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, भाजपा के पूर्व जीपक अध्यक्ष बलराम दुबे एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version