रांची। राजधानी रांची के पिठौरिया इलाके में महिला का शव बरामद किया गया है। यह शव पिठौरिया थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा जंगल से बरामद किया गया है। पिठौरिया पुलिस लाश को कब्जे में ले कर रिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के पुत्र ने एक नामजद पर प्राथिमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में पुत्र ने दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है।