रांची। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता प्रदीप यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना हर वर्ग के विकास के लिए दरवाजे खोलेगा।

उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन सरकार के जरिये कैबिनेट की ओर से जातिगत जनगणना के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिलना। सूबे के उन सभी वर्गों के विकास के लिए दरवाजे खोलेगा। जिन्हें अबतक उनके भागीदारी के हिसाब से हिस्सेदारी नहीं मिली है।

यादव गुरुवार को कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने प्रस्ताव पारित होने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कैबिनेट के सदस्यों सहित कांग्रेस एवं गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी धन्यवाद दिया कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया और आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हमारे प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर लगातार इसे लेकर सरकार से बात कर रहे थे।

यादव ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि यह निर्णय राज्य के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों ,वंचितों, अल्पसंख्यक और मूलवासियों को राज्य के विकास में भागीदार बनाएगा।

उन्होंने कहा कि विगत 20 वर्षों से भाजपा ने एक साजिश के तहत जिस तरह एक बड़े हिस्से को अपना अधिकार से वंचित रखा था। यह उन्हें उनका अधिकार दिलाएगा। कांग्रेस और राहुल गांधी चाहते थे कि पूरे देश में जातिगत जनगणना हो इसके लिए लंबा संघर्ष आज भी किया जा रहा है, झारखंड सरकार का यह निर्णय इस संघर्ष को भी प्रभावित करेगा और देश में संदेश देगा कि कांग्रेस की सरकार और गठबंधन की सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह गंभीर है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version