रांची। चडरी सरना समिति की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में चडरी अखरा में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी। बबलू मुंडा ने कहा कि आजाद भारत में आदिवासी वीर शहीदों के योगदान, बलिदान की याद में केंद्र सरकार जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मना रही है, जो एक स्वागत योग्य कदम है। भगवान बिरसा मुंडा के आंदोलन के फलस्वरूप आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन पर अधिकार मिला है।

हमें भगवान बिरसा मुंडा के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है। आज झारखंड और आदिवासी समाज पर चौतरफा हमला हो रहा है। आदिवासियों की संस्कृति, रीति-रिवाज परंपरा और व्यवस्था को नेस्तनाबूद करने का षड्यंत्र जोरों पर है। ऐसे षडयंत्रकारी तत्वों को पहचान कर आदिवासी धर्म समाज को गुमराह और विलुप्त होने से बचाने की जरूरत है। कार्यक्रम में सुरेंद्र लिंडा, कुमोद कुमार वर्मा, राजेश मुंडा, सागर भगत, सबलू मुंडा, बादल लिंडा, मंगल मुंडा, जगेश्वर राम, विश्वनाथ टोप्पो, रंजीत मुंडा, महेंद्र लिंडा, बाबू पाहन, शंकर लिंडा, राहुल मुंडा, संजय नायक समेत अन्य मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version