रांची। गुमला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के कमांडर रवि गोंझू को गिरफ्तार किया। उसपर झारखंड पुलिस के द्वारा सप्ताह भर पहले ही दस लाख रुपया का इनाम घोषित किया गया था। रवि के अलावा कुंदन खेरवार और पकांडे होनहाना के खिलाफ भी दस लाख रुपया का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तार नक्सली रवि गोंझू चतरा टंडवा क्षेत्र में सक्रिय था। दस्ते के साथ गुमला क्षेत्र में पहुंचा था। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिल गयी। इसके बाद गुमला पुलिस ने घेराबंदी कर रवि गोंझू को दबोचा। हालांकि इस दौरान दस्ता में शामिल अन्य माओवादी भागने में सफल रहे।

दोबारा सक्रिय होने में जुटा था गोंझू
गुमला में पिछले साल माओवादियों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी कमांडर लाजिम अंसारी और जोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराया गया था। उसके बाद गुमला में माओवादी बैकफुट पर आ गये थे। हालांकि गोंजू का दास्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर बीच-बीच में छिटपुट घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस कारण रवि गंझू की गिरफ्तारी गुमला पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। गिरफ्तार माओवादी से पूछताछ में अहम जानकारी मिलने की संभावना है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version