Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»विधानसभा के लिए चंपाई सरकार का विजन क्लियर, विकास ही मुद्दा
    स्पेशल रिपोर्ट

    विधानसभा के लिए चंपाई सरकार का विजन क्लियर, विकास ही मुद्दा

    shivam kumarBy shivam kumarJune 28, 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजपा वोटरों में सेंधमारी करने का फुलप्रूफ प्लान बनाने में जुटा इंडी गठबंधन
    -विकास के रास्ते जनता का मत हासिल करेगा जेएमएम, कल्पना बनेंगी पार्टी की ताकत

    झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। नवंबर-दिसंबर में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में हर दल जुट गये हैं। एक तरफ जहां भाजपा ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है, तो लोकसभा में उसकी सहयोगी रही आजसू भी चुनावी एक्शन में है। लेकिन इन सभी दलों से इतर इंडी गठबंधन ने फ्रंट फुट पर खेलना शुरू कर दिया है। चंपाई सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के लिए योजनाओं की झड़ी लगा दी है। एक तरफ जहां सरकार ने 200 यूनिट फ्री बिजली प्रति माह करने की घोषणा की है, वहीं किसानों की ऋण माफी की घोषणा भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता, अगले तीन महीने में 40 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद, नयी स्वास्थ्य योजना की सौगात, 2027 तक 20 लाख लाभुकों को अबुआ आवास जैसी लुभावनी योजनाओं की कतार चंपाई सोरेन सरकार ने लगा दी है। इंडी गठबंधन का विजन क्लियर है। उसे अब मुद्दों की राजनीति करनी है। उनका मुद्दा जनता का विकास है। खासकर जेएमएम का संगठन पूरे झारखंड में बहुत मजबूत हो चुका है। उसे समझ में आ गया है कि उसे किस तरीके की राजनीति करनी है। आदिवासी तो जेएमएम के साथ हैं ही, अब वह इंडी गठबंधन के तहत और कैबिनेट विस्तार के प्रारूप के माध्यम से भाजपा के वोटरों में भी सेंधमारी करने की योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। इस लोकसभा चुनाव ने बता दिया है कि झारखंड की राजनीति में जेएमएम आज के दौर में कहां खड़ा है। कांग्रेस को भी पता है कि कैसे जेएमएम के कंधे पर लटक कर फिर से कैसे सत्ता हासिल करनी है। इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार भी कांग्रेस सोच समझकर कर रही है। फिलहाल सत्ता की चाबी इंडी गठबंधन के हिस्से है, तो वह जनता को लुभावने वादे कर सकती है। कैसे चंपाई सोरेन सरकार, झारखंड की जनता के लिए विकास के नये-नये अवसरों की झड़ी लगा रही है और कैसे इन योजनाओं के तहत सरकार राज्य में फिर से सत्ता हासिल करने की नींव तैयार कर रही है। इस बारे में बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा का राजनीतिक विस्तार हो रहा है। यह विस्तार क्षत्रिय दलों के लिए नजीर भी पेश कर रहा है। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद जेएमएम कार्यकर्ताओं और नेताओं में निराशा के बादल छाये हुए थे। लेकिन जिस तरह से हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन ने हेमंत की हिम्मत बनने का काम किया, उसकी जितनी भी तारीफ की जाये, कम है। गृहिणी से सदन तक का सफर तय कर कल्पना सोरेन जेएमएम की नयी ताकत बनकर उभरी हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि चंपाई सोरेन भी अब फॉरवर्ड में खेल रहे हैं। उन्होंने झारखंड की जनता के लिए योजनाओं की झड़ी लगा दी है। इस विधानसभा चुनाव में कल्पना सोरेन फैक्टर बहुत बड़ा होने वाला है। यह चुनाव कल्पना सोरेन की राजनीतिक क्षमता और हैसियत भी तय करेगा। लोकसभा चुनाव में उन्होंने ने तो खुद को साबित कर दिया है कि बड़े और ताकतवार नेताओं का गुण उनमें तो हैं। वह पत्थर को अपनी मेहनत से पारस बना सकती हैं, लेकिन उन्हें जमीन पर रह कर ही काम करना पड़ेगा। ऐसा देखा गया कि अचानक राजनीति में सफलता मिलते ही लोगों में अहम आ जाता है, लेकिन कल्पना सोरेन जितनी ग्राउंडेड रहेंगी, उतनी बड़ी नेता वह बनेंगी। कल्पना सोरेन की राजनीतिक सूझबूझ का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैसे ही विधायक पद की शपथ ली, वह गांडेय में कैंप कर गयीं। जैसा की हर राजनीतिक शख्सियत की एक राजनीतिक जमीन होती है, उसी से उसकी पहचान होती है, कल्पना ने इसे पहचान लिया और उन्होंने संकेत दे दिया है कि झारखंड की राजनीति में वह धूम्र केतु की तरह चमकेंगी। अर्जुन मुंडा का उदाहरण यहां देना चाहूंगा, जैसे ही अर्जुन मुंडा ने अपनी राजनीतिक जमीन की उपेक्षा की, उनका राजनीतिक भविष्य संकट में आ गया। एक वक्त उनका भी झारखंड की राजनीति में धूम्र केतु की तरह उदय हुआ था। खैर फिलहाल चंपाई सोरेन सरकार का पूरा फोकस झारखंड विकास पर है। उसके लिए निर्धारित योजनाओं पर है। इन योजनाओं के सहारे इंडी गठबंधन फिर से सकता हासिल करना चाहता है।

    चंपाई सोरेन सरकार एक्शन में
    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ताबड़तोड़ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। वह तेजी से सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की मुहिम चला रहे हैं। राज्य सरकार ने नियुक्तियों की गाड़ी आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोकलुभावन योजनाओं की भी झड़ी लगा दी है। सरकार ने पूर्व में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का दायरा बढ़ाकर, अब 200 यूनिट फ्री बिजली प्रति माह करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जल्द ही इसका प्रारूप कैबिनेट की सहमति के लिए लाया जायेगा। समीक्षा बैठकों के दौरान ही किसानों के कृषि ऋण को लेकर भी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने किसानों का 50 हजार तक का ऋण माफ किये जाने की घोषणा का भी दायरा बढ़ा दिया है। अब इसे बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस तरह के अन्य लुभावनी घोषणाएं और भी सामने आ सकती हैं, जिसका असर विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिलेगा। हालांकि, ऐसी योजनाओं का असर खजाने पर पड़ना स्वभाविक है। एक अनुमान के मुताबिक, राज्य सरकार बिजली कंपनियों को हर साल सरकार रिसोर्स गैप मद में 750 करोड़ देती है। मुफ्त बिजली का दायरा बढ़ाने के बाद इसमें और बढ़ोतरी होगी। इसी प्रकार ऋण माफी योजना की राशि बढ़ाने के बाद सरकार को इस मद में काफी ज्यादा राशि की व्यवस्था करनी होगी।

    20 लाख लाभुकों को अबुआ आवास
    राज्य सरकार ने अबुआ आवास योजना की लांचिंग भी निम्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर किया है। इस योजना के तहत विभिन्न चरणों में आठ लाख लोगों को मकान उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव से पूर्व ही घोषणा करते हुए कहा था कि 2027 तक झारखंड के 20 लाख लाभुकों को अबुआ आवास मिलेगा।

    पेंशन स्कीम
    इसके अलावा सर्वजन पेंशन स्कीम के तहत 50 वर्ष से ऊपर लोगों को पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। यहां उल्लेखनीय है कि पूर्व में पेंशन योजनाओं के लाभ का दायरा 60 वर्ष से ऊपर तक के लोगों तक के लिए था। राज्य सरकार की योजना से एक बड़े वर्ग के लिए पेंशन का प्रावधान हुआ है। इसका मैसेज जनता के बीच बहुत पॉजिटिव जा रहा है।

    महिलाओं के लिए खुशखबरी
    झारखंड में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए एक हजार रुपये प्रति महीने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। चंपाई सोरेन सरकार राज्य की 25 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत इसका फायदा देगी। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना को शुरू करने के निर्देश दिये हैं। राज्य में जल्द कैंप का आयोजन कर आवेदन भी लिये जायेंगे। बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुसार अगस्त से राशि वितरित की जा सकती है। अनुमान के मुताबिक राज्य की 38 से 40 लाख महिलाएं उक्त योजना के दायरे में आ सकती हैं, जबकि योजना पर सालाना करीब 4000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो सकते हैं।

    युवाओं को सरकारी नौकरी
    मुख्यमंत्री सीएम चंपाई सोरेन ने घोषणा की है कि अगले तीन महीने में राज्य में 40 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी, संबंधित आयोग को इस समय सीमा के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश भी दिया गया है। सीएम ने यह घोषणा धनबाद में करीब 313 करोड़ 96 लाख रुपये की 333 योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के दौरान की। सरकार निजी क्षेत्र की कंपनियों में भी स्थानीय युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए अभियान चलायेगी। इन घोषणाओं के बाद युवाओं में आस तो जगी है। अगर सरकार ऐसा करने में कामयाबी हासिल करती है तो निश्चित इसका चुनावी लाभ भी उसे मिलेगा।

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक
    सीएम चंपाई सोरेन ने यह भी घोषणा की है जो युवा स्वरोजगार के इच्छुक हैं, उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद की जा रही है। सीएम ने धनबाद स्थित बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 23,540 लाभार्थियों के बीच 69 करोड़ 73 लाख 99 हजार रुपये की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। इस योजना से रोजगार सृजन के अगर द्वारा खुलते हैं, तो यह भी सरकार की बड़ी उपलब्धि होगी।

    नयी स्वास्थ्य योजना की सौगात
    चंपाई सोरेन सरकार ने यह भी घोषणा की है कि राज्य की जनता को अगले महीने नयी स्वास्थ्य योजना की सौगात मिलेगी, जिसके तहत आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों को 15 लाख रुपये तक इलाज की मुफ्त सुविधा मिलेगी। सिर्फ राशन कार्ड के आधार पर लोग इस स्वास्थ्य योजना का लाभ ले सकेंगे।

    अब इन सौगातों और योजनाओं से साफ संकेत मिल रहा है कि चंपाई सोरेन सरकार और इंडी गठबंधन झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। उसे समझ में आ गया है कि मुद्दा नकारात्मक राजनीति का नहीं, बल्कि सकारात्मक विकास से ही वह जनता के बीच अपनी पैठ गहरी कर सकती है। इंडी गठबंधन ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। इस बार का विद्यानसभा चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। हर दल, हर पल अब रणनीति बनाने में जुट गये हैं। कौन क्या समीकरण बनायेगा जल्द सामने आ जायेगा। लेकिन इतना तो तय है कि यह रण, हर दल के लिए आर या पार की लड़ाई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंजय सेठ का सम्मान समारोह 30 जून को होटल लैंडमार्क में
    Next Article हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस ने मनाया जश्न
    shivam kumar

      Related Posts

      परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से

      July 15, 2026

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी का असर भविष्य की राजनीति पर गहरा पड़ेगा

      June 30, 2026

      श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी

      June 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version