रांची। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर पलटवार किया। कहा कि देश में शैक्षणिक आपातकाल लगा हुआ है। भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ाने में लगी हैं और बाबूलाल मरांडी कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगाये गये आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि देश की जनता ने संविधान की रक्षा के नाम पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को वोट दिया। इसमें कांग्रेस कभी पीछे नहीं रहेगी।

देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व भरोसा करके जनता ने हम पर पर सौंपा है, उनके भरोसे को कायम रखने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष सदन के अंदर से सदन के बाहर तक जारी है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्ष के नेताओं को जेल भेजने का काम लगातार जारी है। परीक्षाएं रद्द हो रही हैं। झारखंड में होने वाले चुनाव में भी भाजपा औंधे मुंह गिरेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version