-सात सीटों में दो पर मिली है जीत
रांची। झारखंड कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट की समीक्षा करेगी। रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में 12 जून को समीक्षा बैठक है। इसमें कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर समेत प्रदेश के मंत्री, विधायक समेत अन्य उपस्थित रहेंगे। इसमें पार्टी के पदाधिकारी जीत-हार की समीक्षा करेंगे। झारखंड में कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं। लोहरदगा और खूंटी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। सात सीटों में कांग्रेस ने दो पर जीत दर्ज की है, जबकि पांच सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड में इससे भी बेहतर परिणाम की आशा थी, लेकिन उम्मीद के अनुरूप रिजल्ट नहीं आया। झारखंड में इसी वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में हुई हार-जीत की पूरी समीक्षा जरूरी है। इसकी समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार 12 जून को मोरहाबादी के संगम गार्डन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक सुबह 11.30 बजे से बुलायी गयी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version