रांची। लोकसभा चुनाव के सातों चरण के चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव भी कराये। चुनाव आयोग के अनुसार सात चरणों में हुए चुनाव की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। झारखंड की बात करें तो यहां भी चार चरणों में 14 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। इन सीटों पर मैदान में खड़े 244 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में कैद है। जानकारी के अनुसारए झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए 29 हजार 523 पोलिंग स्टेशन पर हुए मतदान की काउंटिंग के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाये गये हैं। जहां विधानसभावार हॉल में काउंटिंग टेबल लगाये गये हैं। झारखंड में कुल 81 हॉल में 1492 टेबल पर काउंटिंग की जायेगी। इस दौरान 13 से 27 राउंड में काउंटिंग होगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



