-कुल सीटें 542 , बहुमत के लिए 272 की जरूरत
-ओड़िशा और आंध्रप्रदेश विधानसभा का नतीजा भी आयेगा
नयी दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गयी है। विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल भी दिखा दिया। इसके मुताबकि देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। हालांकि आइएनडीआइए गठबंधन ने एग्जिट पोल को नकार दिया है। अब लोगों को मतगणना का इंतजार है। इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। देश की 542 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। सुबह 9.30 बजे से रुझान आने की उम्मीद है। बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत है। लोकसभा के साथ-साथ आंध्रप्रदेश और ओड़िशा विधानसभा चुनाव के नतीजे आयेंगे। इसके अलावा झारखंड के गांडेय समेत अन्य राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के नतीजे भी आयेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जिस तरह प्लानिंग से वोटिंग करायी, उसी तरह काउंटिंग भी मुस्तैदी से होगी। 10.50 लाख बूथ, एक हॉल में 14 टेबल। 8000 से ज्यादा उम्मीदवार हैं। 30 से 35 लाख लोग बाहर हैं। वहां माइक्रो आॅब्जर्वर होंगे। कम से कम 70-80 लाख लोगों के बीच काम होगा। गलती हो ही नहीं सकती।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version