रांची। जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए लाइसेंसी हथियार धारकों से हथियार जमा करवाये थे। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन ने जमा हथियारों को वापस ले जाने का आदेश जारी किया है। बता दें कि रांची में लगभग 3417 लाइसेंसधारी हैं, जिनमें से लगभग 2288 लोगों ने लाइसेंस जमा करवाये थे। वहीं 525 लाइसेंस धारकों को छूट दी गयी थी। लोकसभा चुनाव को कर 20 मार्च को रांची जिला प्रशासन लाइसेंस जमा करने का आदेश जारी किया था। इसमें 30 मार्च तक हथियारों का सत्यापन किया जाना था। लाइसेंस जमा नहीं कराने वाले 396 लाइसेंसधारियों के लाइसेंस, जिला प्रशासन ने शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा-17 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए रद्द कर दिये थे।
जिला प्रशासन ने जमा हथियार वापस ले जाने का आदेश जारी किया
Previous Articleकल्पना से मिले सांसद जोबा-विजय
Next Article डबल मर्डर मामले का मुख्य अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार