Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»इडी ने 222 अवैध नियुक्त शिक्षकों की सूची बनाई
    राज्य

    इडी ने 222 अवैध नियुक्त शिक्षकों की सूची बनाई

    shivam kumarBy shivam kumarJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले की जांच के सिलसिले में एक्सपायर हो चुके पैनल से 222 अवैध नियुक्तियों की पहचान की है। नियुक्ति पैनल एक्सपायर हो जाने के बावजूद इन सभी की नियुक्ति की सिफारिश की गई थी।

    सूत्रों ने कहा कि इन 222 व्यक्तियों में से 183 माध्यमिक शिक्षकों की श्रेणी में थे, जबकि शेष 39 उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों की श्रेणी में थे। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने राज्य शिक्षा विभाग के एक अधिकारी से पूछताछ के बाद यह जानकारी हासिल की है।

    उनके बयान के आधार पर इडी अधिकारियों ने इन 222 व्यक्तियों के नामों की एक सूची तैयार की है, जिसे उन्होंने अदालत को सौंप दिया है।

    इडी के अधिकारियों ने पहचान की है कि इन 222 व्यक्तियों में से अधिकांश की नियुक्ति के लिए एसपी सिन्हा द्वारा सिफारिश की गई थी, जो उस समय पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) की स्क्रीनिंग कमेटी का नेतृत्व कर रहे थे।

    आयोग ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन पार्थ चटर्जी के कार्यकाल के दौरान किया था, जो उस समय राज्य के शिक्षा मंत्री थे। चटर्जी फिलहाल स्कूल में नौकरी के मामले में कथित संलिप्तता के कारण जेल में हैं। सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजीत कुमार बाग की अध्यक्षता में गठित न्यायिक जांच समिति ने पाया था कि स्क्रीनिंग कमेटी का गठन सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था और सिन्हा को राज्य द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की अवैध भर्ती को सुविधाजनक बनाने के लिए उस समिति का प्रमुख बनाया गया था।

    इडी ने अदालत को यह भी बताया है कि उनके अधिकारियों द्वारा पहचाने गए 222 व्यक्तियों में से कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने स्कूलों में भर्ती में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। इसलिए, यह माना जाता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन को कमजोर करने की साजिश के तहत वे उसमें शामिल हुए थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रेन से कटकर महिला की मौत
    Next Article मानसिक रूप से विक्षिप्त पति ने पत्नी की हत्या
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version