रांची। राजधानी रांची में दस दिन पहले नामकुम इलाके में अपराधियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। दस दिन बीत जाने के बाद भी रांची पुलिस गैंगरेप में शामिल आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस इस दुष्कर्म के आरोपियों को अबतक न तो गिरफ्तार कर सकी है और न ही इस घटना में लोगों की पहचान कर सकी है। इसको लेकर रांची पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि दस दिन पहले नामकुम इलाके के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में सेना के जवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। चार युवकों ने घटना को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीण एसपी और डीएसपी ने मामले की छानबीन की थी। वह खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित घर में अपने दो बच्चों के साथ सोई हुई थी, इसी दौरान चार अपराधी उसके घर में आ गये और बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के पति भारतीय सेना में हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



