Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»महाराष्ट्र : चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद को लेकर मविआ में उभरे मतभेद
    राजनीति

    महाराष्ट्र : चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद को लेकर मविआ में उभरे मतभेद

    shivam kumarBy shivam kumarJune 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले ही महाविकास आघाड़ी (मविआ) के सहयोगी दलों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर मतभेद उभर आए। मविआ में शामिल शिवसेना (यूबीटी) चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पहले से तय करने की इच्छुक है, जबकि राकांपा (एसपी) मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव बाद चुनने की बात कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि महाविकास आघाड़ी की बैठक में जो तय होगा, वहीं अंतिम माना जाएगा।

    शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राऊत ने गुरुवार को सुबह पत्रकारों को बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा जरुरी है। बिना मुख्यमंत्री के चेहरे से विधानसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है। उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनका काम जनता ने देखा है। इसी वजह से लोकसभा चुनाव में सूबे की जनता ने उद्धव ठाकरे को देखकर मतदान किया है। संजय राऊत ने साफ तो नहीं कहा, लेकिन उद्धव ठाकरे को मविआ का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने का संकेत दिया है।

    राकांपा (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि मविआ में मुख्यमंत्री पद किसे दिया जाएगा, यह चुनाव के बाद बैठक में तय होगा। विधानसभा चुनाव से पहले इस विषय पर चर्चा करने से आपस में नाराजगी बढ़ सकती है, इसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ेगा। इसलिए चुनाव से पहले कोई भी मुख्यमंत्री पद की बात न करें। राकांपा विधायक और शरद पवार के पोते रोहित पवार ने कहा कि महाविकास आघाड़ी का लक्ष्य सत्ता में आना है, मुख्यमंत्री पद का चुनाव गौड़ विषय है। इस विषय पर चुनाव बाद चर्चा की जाएगी।

    कांग्रेस के नेता विजय बडेट्टीवार ने कहा कि मुख्यमंत्री पद और सीटों का बंटवारा मविआ की बैठक में ही तय होगा। इस संबंध में बाहर बात करना ठीक नहीं है। मविआ के सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक होगी और इसके बाद इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा, जो अंतिम रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है : राष्ट्रपति
    Next Article देश में “एक स्वास्थ्य” गतिविधियों के लिए पर्यावरण मूल्यांकन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श की शुरुआत
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

      July 28, 2025

      सावन माह की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

      July 28, 2025

      पटना के सम्राट होटल में लगी आग, खिड़की से कूदे लोग

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version